युवा नेतृत्व को मिली नई ताकत

# Neeraj Makhija | 25 Feb, 2026

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल में संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए शुभम यादव को मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के मार्गदर्शन एवं युवा मोर्चा संगठन की अनुशंसा पर दक्षिण मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित की गई, जिसमें शुभम यादव को महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके सक्रिय कार्यशैली, समर्पण और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है

 शुभम यादव लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन विस्तार और युवा शक्ति को एकजुट करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नियुक्ति के बाद शुभम यादव ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और युवाओं को जोड़कर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

बिलासपुर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभम यादव को बधाई देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना की है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में दक्षिण मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

Banner