भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित..

# Neeraj Makhija | 17 Feb, 2026

डेस्क /- भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर ग्रामीण जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा जिला कोर ग्रुप की सहमति से की गई, इस घोषणा में संगठन के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता ब्रजेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

ब्रजेश शर्मा लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी संगठनात्मक क्षमता, कार्य के प्रति समर्पण और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है

अपनी नियुक्ति पर ब्रजेश शर्मा ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, भाजयुमो ग्रामीण जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया..

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं की मेहनत, निष्ठा और समर्पण को उचित सम्मान और अवसर मिलता है

 उन्होंने आगे कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य करेंगे। ब्रजेश शर्मा की नियुक्ति पर बिलासपुर ग्रामीण जिले के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी..

Banner