इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन-2 में लगातार मिल रहे रोमांचक नतीजे..

# Neeraj Makhija | 10 Feb, 2026

बिलासपुर/-बिलासपुर यूथ एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन-2 (एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी) का आयोजन मिनी स्टेडियम, गांधी चौक में भव्य रूप से किया जा रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. प्रियंक परिहार, सुरेश पांडे, मनीष शर्मा, नीरज मखीजा एवं असलम उपस्थित रहे,अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रगान के साथ मैचों की विधिवत शुरुआत कराई

 आयोजन समिति के अध्यक्ष तौसीफ खान ने बताया कि दूसरे दिन कुल चार मुकाबले खेले गए। पहला मैच वायएससी यूनाइटेड और राजा रॉयल्स के बीच खेला गया। इस अवसर पर नगर निगम एमआईसी मेंबर मोती गंगवानी, दिनेश देवांगन एवं पार्षद लक्ष्मी यादव विशेष रूप से मौजूद रहे

 पहले बल्लेबाजी करते हुए राजा रॉयल्स ने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 56 रन बनाए, जिसमें हैदर खान ने 27 रनों की पारी खेली। जवाब में वायएससी यूनाइटेड ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शोएब मिर्जा रहे, जिन्होंने 30 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया।

दूसरा मुकाबला एसबी लायंस और मदीना एतिहाद के बीच खेला गया। इस मैच में प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस शिल्पी तिवारी, शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस बिलासपुर पिंकी बत्रा, ग्रामीण अध्यक्ष सीमा ध्रीतेश, ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद प्रियंका यादव उपस्थित रहीं। एसबी लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 66 रन बनाए, जिसमें ताहिर अली ने 35 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मदीना एतिहाद की टीम 6 विकेट पर 54 रन ही बना सकी और एसबी लायंस ने 12 रनों से मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच ताहिर अली रहे।

तीसरा मुकाबला अमरकंटक सुल्तान और अर्सलान फाइटर के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। अमरकंटक सुल्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 85 रन बनाए। आसिफ ने 25 रन और आर्यन खान ने 37 रनों की तूफानी पारी खेली। जवाब में अर्सलान फाइटर की टीम 4 विकेट पर 84 रन ही बना सकी। इरफान ने 25 और साहिल ने 29 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से एक रन दूर रह गई। यह रोमांचक मुकाबला अमरकंटक सुल्तान ने 1 रन से जीत लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच गोलू को मोहम्मद हनीफ (शहर अध्यक्ष) एवं मुशर्रफ खान (जिला अध्यक्ष ग्रामीण, अल्पसंख्यक मोर्चा) द्वारा प्रदान किया गया

 आयोजन को सफल बनाने में समिति के समीर अहमद, बबला दुलारे भाई, अजहर अख्तर खान, सलमान कुरैशी, नवेद आलम, अलीम खान, सोहेल खालिक, फैज कुरैशी, टीपू शाहबाज, तौफीक मेमन सहित सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Banner