ऋतेश वाधवा बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष..

# Neeraj Makhija | 31 Jan, 2026

मुंगेली/छत्तीसगढ़//- भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए ऋतेश वाधवा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, मुंगेली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के तहत प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई। नियुक्ति की घोषणा के बाद जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और अल्पसंख्यक मोर्चा से जुड़े पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया..

 पार्टी नेतृत्व ने ऋतेश वाधवा की सक्रिय कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और समाज के विभिन्न वर्गों से मजबूत संपर्क को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऋतेश वाधवा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा अल्पसंख्यक समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने ऋतेश वाधवा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा जिले में और अधिक सशक्त होगा..

Banner