पुराने विवाद में युवक को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट,घटना के बाद आरोपी फ़रार..

# Neeraj Makhija | 30 Jan, 2026

बिलासपुर//- सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कर्बला मनोहर टॉकीज के पास रहने वाले युवक सानू उर्फ अमन खान (25 वर्ष) की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई,इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है..

मामलें में प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सानू उर्फ अमन खान का कुछ युवकों के साथ लंबे समय से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बुधवार शाम करीब 6 से 6:30 बजे के बीच शनिचरी बाजार से हैप्पी स्ट्रीट की ओर जाने वाली सड़क पर आरोपियों ने उस पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा..

वही घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है..

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, वहीं प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है..

फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। पूरे मामले की हर पहलू से गहन जांच जारी है..

Banner