भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को नई ताकत,नगर विधायक अमर के करीबी डॉ. विजय जैन उपाध्यक्ष तो वही शानुल खान जिला महामंत्री नियुक्त..

# Neeraj Makhija | 30 Jan, 2026

बिलासपुर//- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा,जिला बिलासपुर शहर की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है,संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से की गई..

इस घोषणा में डॉ.विजय जैन को जिला उपाध्यक्ष तथा शानुल खान को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है..

प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार जारी सूची में दोनों नेताओं को संगठन में अहम भूमिका दी गई हैं..

आपको बता दे कि विजय जैन लंबे समय से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप सक्रिय रहकर संगठनात्मक कार्यों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं,वहीं शानुल खान को संगठनात्मक क्षमता,जनसंपर्क और सक्रिय कार्यशैली के चलते जिला महामंत्री बनाया गया है,आपको बता दे कि दोनों ही नगर विधायक अमर अग्रवाल के करीबी माने जांते हैं..

नियुक्ति के बाद नवनियुक्त युवा ने विधायक अमर अग्रवाल,जिला अध्यक्ष दीपक सिंह सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे,साथ ही पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे...

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है..

Banner