युवा जोश को जिम्मेदारी,संगठन ने जताया भरोसा,विश्वजीत संभालेंगे बिलासपुर उत्तर की कमान..

# Neeraj Makhija | 30 Jan, 2026

डेस्क/- भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूती प्रदान करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने बिलासपुर जिले के लिए अपने मंडल अध्यक्षों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है..

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति के बाद बिलासपुर शहर के 15 विभिन्न मंडलों के लिए अध्यक्षों के नामों का आधिकारिक ऐलान किया है। इस नई कार्यकारिणी का गठन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, संभाग प्रभारी, सह-प्रभारी और जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में किया गया है..

 भाजपा जिला जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुशंसा और कोर ग्रुप के निर्णयानुसार युवा चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। शहर के मुख्य क्षेत्रों की कमान अनुभवी और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। बिलासपुर पश्चिम से अमर राजपूत, दक्षिण से साहिल कश्यप, मध्य से योगेश देवांगन, पूर्वी से देवाशीष दत्ता और उत्तर मंडल से विश्वजीत ताम्रकार को अध्यक्ष बनाया गया है

अन्य प्रमुख क्षेत्रों जैसे बिलासपुर रेलवे की जिम्मेदारी तनुज बोहरा, बिल्हा की विवेक शर्मा, और तिफरा-सिरगिट्टी की कमान पृथ्वी श्रीवास को मिली है। इसके अलावा बोदरी, बरतोरही, विजयपुर, तखतपुर, सकरी, गनियारी और काठाकोनी मंडलों में भी नए नेतृत्व की घोषणा की गई है,राजनीतिक गलियारों में इन नियुक्तियों को आगामी सांगठनिक कार्यों और युवा मतदाताओं के बीच पैठ बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने विश्वास जताया है कि नई टीम पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और नवनियुक्त पदाधिकारियों को सोशल मीडिया व व्यक्तिगत रूप से बधाई देने का तांता लगा हुआ है..

विश्वजीत ताम्रकार को मिली उत्तर मंडल की कमान..

आपको बता दे की विश्वजीत ताम्रकार सरकंडा क्षेत्र की युवा नेता है जो की विधायक अमर के खास माने जाते हैं पिछले कई साल से राजनीति से जुड़े हुए हैं जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को अवश्य मिलेगा साथ ही पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिज्ञ है इनके बड़े भाई व बड़े पिताजी विजय ताम्रकार भी भाजपा के विभिन्न पदों पर दायित्व निभा रहे है हैं.

Banner