युवा मोर्चा में राज कमल कश्यप का कद बढ़ा,बने भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री..

# Neeraj Makhija | 30 Jan, 2026

बिलासपुर//- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा संगठन द्वारा कर दी गई है,यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा जिला नेतृत्व के निर्देशन में की गई..

उक्त घोषित सूची में संगठन ने युवा कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए महर्षि बाजपाई व नीलेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष तथा राज कमल कश्यप को भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं,जिसके नाद से युवाओं में एक अलग हर्ष देखने को मिल रहा हैं..

नियुक्तियों को संगठन की मजबूती और युवाओं में नई ऊर्जा के संचार के रूप में देखा जा रहा है..

आपको बता दे कि महर्षि बाजपेई व नीलेश सिंह ठाकुर लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं,महर्षि विधायक अमर अग्रवाल व नीलेश विधायक धर्मजीत सिंह के खास माने जाते हैं..

राजकमल कश्यप बने जिला महामंत्री..

आपको बता दे कि राज कमल कश्यप की जिला महामंत्री के रूप में नियुक्ति को संगठनात्मक अनुशासन, सक्रियता और जमीनी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ का परिणाम माना जा रहा है,वे तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के खास माने जाते हैं..

नियुक्ति के बाद नवनियुक्त युवा मौर्चा महामंत्री राज ने विधायक धर्मजीत सिंह,जिला अध्यक्ष दीपक सिंह विक्की सिंह सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे.. जिला कार्यकारिणी की इस घोषणा से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है..

Banner