ग्रामीण अंचल में जागरूकता की मिसाल बना युथ फॉर नेशन, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ..

# Neeraj Makhija | 23 Jan, 2026

कोटा//- सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत युथ फॉर नेशन द्वारा कोटा क्षेत्र के ग्राम करगी कला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बसरा जाति के लगभग 400 ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, विधिक साक्षरता एवं शिक्षा के महत्व की जानकारी दी गई

कार्यक्रम में ग्रामीणों को हेलमेट उपयोग, यातायात नियमों का पालन, दुर्घटना से बचाव के उपायों सहित सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सामाजिक सरोकार निभाते हुए संस्था द्वारा 100 महिलाओं को साड़ी, 100 पुरुषों को शाल, 30 बुजुर्गों को छड़ी तथा 150 बालकों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला..

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष, सरपंच सहित युथ फॉर नेशन की संस्थापिता व अध्यक्ष प्रतिज्ञा सिंह, कोषाध्यक्ष पायल सिंह, मीडिया प्रभारी जय सिंह, किशोर, रूपेश एवं संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को ग्रामीणों ने सराहा और ऐसे जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखने की अपील की..

Banner