देशभर में चर्चा का विषय बना विनीत कप,रविवार को मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की मौजूदगी में होगा विनीत कप का फाइनल..

# Neeraj Makhija | 10 Jan, 2026

बिलासपुर// स्व. ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित विनीत कप का फाइनल मुकाबला कल सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में खेला जाएगा। इस भव्य फाइनल को लेकर शहरभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है..

इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि फाइनल मुकाबले में मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर की विशेष मौजूदगी रहेगी, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और आकर्षण और भी बढ़ जाएगा..

रविवार को होने वाले इस महामुकाबले के दौरान दर्शकों के मनोरंजन के लिए भव्य आतिशबाजी, लेजर लाइट शो और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया है, जो इस रात को यादगार बना देगा। आयोजन स्थल को विशेष रूप से सजाया गया है और बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है..

प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 लाख 11 हजार 111 रुपये की शानदार पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 4 लाख 44 हजार 444 रुपये का नकद इनाम मिलेगा। इतनी बड़ी इनामी राशि के चलते विनीत कप ने प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में अपनी अलग पहचान बना ली है..

सरकंडा खेल परिसर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आयोजक निक्कू भंडारी हैं। उनके नेतृत्व में विनीत कप ने कम समय में एक बड़े और भव्य खेल महोत्सव का रूप ले लिया है। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों, आयोजकों और शहरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है..

जानिए कौन हैं मानुषी छिल्लर मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता, प्रसिद्ध मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने भारत के लिए यह प्रतिष्ठित खिताब जीतकर देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया। मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली मानुषी ने मेडिकल की पढ़ाई की है और वे महिला स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अभियानों में सक्रिय रही हैं। अपनी खूबसूरती, प्रतिभा और आत्मविश्वास के बल पर मानुषी छिल्लर आज देश की चर्चित शख्सियतों में शामिल हैं..

Banner