लगातार तीन जीत के साथ तारिक़ शारिक़ इलेवन भोपाल अगले दौर में..

# Neeraj Makhija | 06 Jan, 2026

बिलासपुर//- स्वर्गीय ऊषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता बिलासपुर के जिला खेल परिसर मैदान में पूरे रोमांच के साथ जारी है। प्रतियोगिता के 9वें दिन खेले गए तीन मुकाबलों में तारिक़ शारिक़ इलेवन भोपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मैच जीतकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली..

⚡ पहला मुकाबला : केजीएफ बिलासपुर बनाम तारिक़ शारिक़ भोपाल पहला मैच केजीएफ बिलासपुर और तारिक़ शारिक़ इलेवन भोपाल के बीच खेला गया,इस दौरान मैच के अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक तथा क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र स्वन्नी रहे। टॉस जीतकर तारिक़ शारिक़ भोपाल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10 ओवर में 127 रन बनाए। टीम की ओर से अनस अली ने मात्र 23 गेंदों में विस्फोटक 76 रनों की पारी खेली। केजीएफ बिलासपुर की ओर से सहज बाली ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करते हुए केजीएफ की टीम 10 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 65 रन ही बना सकी। इस प्रकार तारिक़ शारिक़ भोपाल ने यह मुकाबला 63 रनों से जीत लिया। अनस अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया..

⚡ दूसरा मुकाबला : तारिक़ शारिक़ भोपाल बनाम धमतरी इलेवन दिन का दूसरा मैच तारिक़ शारिक़ इलेवन भोपाल और धमतरी इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच के अतिथि अतिरिक्त कलेक्टर ज्योति पटेल, ज्वाइंट कलेक्टर आनंदरूप तिवारी, अतिरिक्त ड्रग कंट्रोलर रविन्द्र गेंदले, ओपी चंद्रवंशी एवं कमल कश्यप रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भोपाल की टीम 10 ओवर में 63 रन ही बना सकी। जवाब में धमतरी इलेवन की टीम 40 रनों पर सिमट गई। तारिक़ शारिक़ भोपाल ने यह मुकाबला 23 रनों से जीत लिया। शानदार गेंदबाज़ी के लिए सुशांत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया..

⚡ तीसरा मुकाबला : तारिक़ शारिक़ भोपाल बनाम बालाजी इलेवन भिलाई तीसरा मैच तारिक़ शारिक़ इलेवन भोपाल और बालाजी इलेवन भिलाई के बीच खेला गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में डॉ. प्रमोद तिवारी, डॉ. जिग्नेश पंड्या, डॉ. मनोज चौकसे, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. अजय पाण्डेय एवं डॉ. विनोद पटेल उपस्थित रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बालाजी इलेवन भिलाई ने 10 ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में तारिक़ शारिक़ भोपाल की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मात्र 8वें ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। शानदार गेंदबाज़ी के लिए आनंद शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया..

आयोजन समिति की जानकारी आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी ने बताया कि वे पिछले 13 वर्षों से अपनी स्वर्गीय माता जी की स्मृति में इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं। शहरवासियों और दर्शकों के अपार प्रेम से उन्हें हर वर्ष आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है। इस वर्ष प्रतियोगिता की विजेता टीम को ₹11,11,111 की इनामी राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जो कि लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट में देश की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। साथ ही उपविजेता, मैन ऑफ द सीरीज़, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर सहित अनेक आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। दर्शकों के मनोरंजन हेतु लाइव स्क्रीन, यूट्यूब लाइव प्रसारण, रिप्ले, थर्ड अंपायर और आकर्षक आतिशबाज़ी की विशेष व्यवस्था की गई है..

Banner