सोसाइटी प्रीमियर लीग 2025 का भव्य समापन - सिंधी समाज बना चैंपियन..

# Neeraj Makhija | 30 Dec, 2025

बिलासपुर//-  फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित सोसाइटी प्रीमियर लीग फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ, जिसमें सिंधी समाज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोसाइटी प्रीमियर लीग 2025 की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की,फाइनल जीत के साथ मैदान आतिशबाजी और जश्न से जगमगा उठा...

विजेता सिंधी समाज को ट्रॉफी के साथ 41,111 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता क्रिश्चियन समाज को ट्रॉफी सहित 21,111 रुपये नगद का पुरस्कार मिला। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब क्रिश्चियन समाज के दिलीप कुजूर को मिला, जिन्हें स्पोर्ट्स साइकिल प्रदान की गई। दिलीप ने पूरे टूर्नामेंट में 81 रन बनाए और 9 विकेट झटके। फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मनी को दिया गया..

फाइनल मुकाबले में सिंधी समाज ने टॉस जीतकर क्रिश्चियन समाज को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। क्रिश्चियन समाज ने निर्धारित 7 ओवर में 80 रन बनाए। जवाब में सिंधी समाज ने 6 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर दो विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए खिताब पर कब्ज़ा कर लिया..

 समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर पूजा विधानी, पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर, पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह, तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया..

पुरस्कार वितरण के दौरान विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि सोसाइटी प्रीमियर लीग सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने स्व. शेख गफ्फार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे शहर के लिए मसीहा थे और उनकी स्मृति में यह आयोजन प्रेरणास्रोत है..

महापौर पूजा विधानी ने कहा कि प्रिंस भाटिया की पहल से 32 समाजों को एक मंच मिला और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ

फाइनल से पूर्व खिलाड़ियों और अतिथियों ने मोमबत्ती जलाकर स्व. शेख गफ्फार को श्रद्धांजलि अर्पित की..

 फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने कहा कि गफ्फार भाई की स्मृति में वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि शहर उन्हें हमेशा याद रखे।

तीसरे स्थान के मुकाबले में ठाकुर समाज ने बंगाली समाज को एक विकेट से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में अनेक विशेष पुरस्कार भी प्रदान किए गए—

अनुशासित टीम: जायसवाल समाज

मोस्ट एनर्जेटिक टीम: मनिहार समाज

फेयर प्ले अवार्ड: सुदर्शन समाज

बेस्ट ड्रेस टीम: आदिवासी समाज

इमर्जिंग प्लेयर: हर्षित जायसवाल

अनप्लेयेबल स्पेल: फिलिप कुजूर

बेस्ट कैच: आर्यन भाटिया

बेस्ट विकेटकीपर: सूरज

बेस्ट बैट्समैन: सनी, पुष्कर, सचिन बजाज

बेस्ट बॉलर: मनी, धीरेंद्र, दिलीप कुजूर, निखिल राय

इस तरह सोसाइटी प्रीमियर लीग 2025 के समापन के साथ ही खेल, भाईचारे और सामाजिक एकता का यह महाकुंभ यादगार बन गया..

Banner