फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी में आयोजित सोसाइटी प्रीमियर लीग का हुआ भव्य शुभारंभ,सुदर्शन व गुजराती समाज विजयी..

# Neeraj Makhija | 23 Dec, 2025

बिलासपुर//- फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में राष्ट्रगान के साथ सोसाइटी प्रीमियर लीग फ्लड लाइट प्रतियोगिता के शुभारंभ हुआ,इस अवसर पर गुरमीत सिंह भाटिया,पूर्व महापौर रामशरण यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, राजेंद्र शुक्ला, महेश दुबे,वी रामाराव, रविंद्र सिंह ठाकुर,तैयब हुसैन, हेमंत जीवनानी,समीर अहमद, राजा अवस्थी, ने स्व शेख गफ्फार की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन करते हुए विधिवत क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया..

अतिथियों ने कहा कि स्वर्ग से गफ्फार सभी समाजों के बीच लोकप्रिय थे तथा विकास पुरुष के रूप में जाने जाते थे,आज का उद्घाटन में सुदर्शन समाज ने जीता और दूसरा मैच इस अवसर पर उद्घाटन कार्यक्रम के अतिथि पूर्व महापौर रामशरण यादव ने कहा कि स्व शेख गफ्फार की स्मृति में आज भाटिया परिवार के द्वारा क्रिकेट आयोजन किया गया हैं, स्व शेख गफ्फार बिलासपुर के विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं एक ऐसे व्यक्ति जो कौमी एकता के रूप में काम करने वाले जो हमेशा सभी समाज के लिए काम करते थे। बिलासपुर में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो गफ्फार भाई से अपरिचित हो और उनके स्मृति में फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के द्वारा 6 वर्षों से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । ताकि उनका याद भी ताजा रहे और उनके स्मृति में यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। । उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी..

 उद्घाटन अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने गफ्फार भाई को श्रद्धांजलि देते हुए सोसाइटी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की तारीफ करते हुए कहा कि फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के द्वारा गफ्फार भाई की स्मृति में सामाजिक क्रिकेट का जो आयोजन किया है वह निश्चित रूप से सराहनीय और इसके माध्यम से स्व गफ्फार भाई जो कि हर समुदाय के लिए हमेशा तत्पर रहते थे सभी के सहयोग में खड़े रहते थे उनका समाज में बहुत अच्छा स्थान था और सभी समुदाय को उनसे प्रेरणा मिलेगी और आगे बढ़कर हम सब समाज की सेवा करें इस बात का हम संकल्प भी लेते हैं। महेश दुबे, रविंद्र सिंह ठाकुर ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की,और गफ्फार भाई के योगदान को याद किया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया..

सोसाइटी प्रीमियर लीग फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि गफ्फार भाई हमारे परिवार के सदस्य रहे, और शहर में सभी समाजों के बीच लोकप्रिय रहने वाले गफ्फार भाई की स्मृति में 6 वर्षों से 32 समाजों के खिलाड़ियों को खेल मैदान का एक बड़ा मंच देने के लिए और आपसी सहयोग परस्पर बना रहे ,इसके लिए फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के द्वारा यह क्रिकेट प्रतियोगिता कराई जा रही है..

2019 में सोसाइटी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की गई उस समय कोई भी समाज आगे नहीं आया था, अब गफ्फार भाई स्मृति में आयोजित सोसायटी प्रीमियर लीग में शामिल होने के लिए सभी समाज के युवा खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता का इंतजार रहता है। और लगातार 6 सालसे शहर के जनप्रतिनिधि भी इस आयोजन में अतिथि के रूप में हमारा मार्गदर्शन व सहयोग प्रदान करने आते हैं । सामाजिक समरसता के इस आयोजन में उन्होंने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

आज के दूसरे मैच में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप, राजेंद्र साहू,बंटी खान, रामपुरी गोस्वामी,आसिफ खान, शाहरुख खान, रामा बघेल, तैयब हुसैन, मोती गंगवानी, राजेश जायसवाल, ब्रह्मदेव ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साह बढ़ाया। आज के मैच में अंपायर की भूमिका टीपू तथा शाहबाज ने निभाई। मैच का आंखों देखा हाल कृष्णा तिवारी तथा राशिद खान ,अलीम ख़ान ने बताया। स्कोरर के रूप में मोइन खान तथा डेल थे..

रोमांचक मैच में सुदर्शन समाज और गुजराती समाज की शानदार जीत..

 आज के पहले मैच में सुदर्शन समाज ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। तेली समाज की टीम में निर्धारित 7 ओवरों में 85 रन बनाएं और सुदर्शन समाज को 86रन का लक्ष्य दिया । सुदर्शन समाज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवें ओवर के एक गेंद पहले ही इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। और सुदर्शन समाज की टीम ने उद्घाटन में जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुदर्शन समाज के कुणाल को प्रदान किया गया।

दूसरा मैच गुजराती समाज और सतनामी समाज के बीच खेला गया। गुजराती समाज ने क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया‌ । सतनामी समाज की टीम ने निर्धारित सात ओवर में 106 रन बनाए। गुजराती समाज ने 107 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ पांच ओवर में ही 107 रन का लक्ष्य पूरा कर लिया। गुजराती समाज ने यह मैच जीत कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। यश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया । सतनामी समाज के करण कुर्रे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाएं जिसमें 8 छक्के और एक चौका शामिल है। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के द्वारा खिलाड़ी करण कुर्रे को 1100 का नगद पुरस्कार दिया गया।

तीसरा मैच यादव समाज और मराठा समाज की टीम के बीच खेला गया। चौथा मैच सोनी और वस्त्रकार समाज की टीम खेला गया। पांचवा मैच प्रजापति और सोनकर समाज के बीच खेला गया..

 

Banner