कंपनी गार्डन ग्रुप को मिला नया नेतृत्व..

# Neeraj Makhija | 23 Dec, 2025

डेस्क//- कंपनी गार्डन ग्रुप के गठन के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संगठन को नया नेतृत्व मिला है। इस अवसर पर ग्रुप के संचालक आनंद तावडकर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सम्मानित सदस्यों की सर्वसम्मति से अमित राय को कंपनी गार्डन ग्रुप का अध्यक्ष एवं मोनू सराफ को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया..

 बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नव नियुक्त अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में कंपनी गार्डन ग्रुप नई ऊंचाइयों को छुएगा और संगठन को प्रगति के शिखर तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा। सदस्यों ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ग्रुप और अधिक संगठित, सशक्त एवं सक्रिय रूप से सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों में अपनी भागीदारी निभाएगा..

इस अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्यों ने अमित राय एवं मोनू सराफ को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Banner