बिलासपुर के दयालबंद ने खोया अपना अनमोल रत्न,IPS प्रखर पांडेय का आकस्मिक निधन..

# Neeraj Makhija | 14 Dec, 2025

बिलासपुर/-  दयालबंद निवासी एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आईपीएस प्रखर पांडेय का शुक्रवार को निधन हो गया,वे वर्तमान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर सीआईडी विभाग में पदस्थ थे..

मामलें में मिली जानकारी के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें भिलाई से उपचार हेतु रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका..

आपको बता दे कि आईपीएस प्रखर पांडेय अपने सेवाकाल में कबीरधाम, सूरजपुर और दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं दे चुके थे। इसके अलावा उन्होंने बिलासपुर एवं राजनंदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन किया। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले आईपीएस प्रखर पांडेय का जाना छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है..

आआईपीएस प्रखर पांडे का संस्कार 15 दिसंबर की सुबह 10:00 भिलाई स्थित निवास स्थान से मुक्तिधाम के लिए निकलेगी..

Banner