सरकंडा में दर्दनाक हादसा,दो बाइक आमने-सामने भिड़ीं..

# Neeraj Makhija | 01 Dec, 2025

 बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के खमतराई अटल चौक के पास नगोई रोड पर तेज रफ्तार बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। दूसरी बाइक का चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की पहचान कर स्वजन को सूचना दी जाएगी..

सरकंडा टीआइ प्रदीप आर्य ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि खमतराई अटल चौक के पास नगोई रोड पर दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई है। इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब तक एक युवक की मौत हाे गई थी। वहीं, दूसरा युवक तड़प रहा था..

पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बाइक सवार की पहचान शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव चीरघर भेज दिया है। मंगलवार की सुबह शव का पीएम कराया जाएगा।

Banner