कहासुनी से शुरू हुआ मामला पहुँचा चाकूबाज़ी तक,आदतन अपराधी यश तिवारी ने युवक पर किया हमला..

# Neeraj Makhija | 24 Nov, 2025

बिलासपुर//- सिरगिट्टी थाना क्षेत्रअंतर्गत चाकुबाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस की टीम ने धर दबोचा हैं,ज्ञात हो कि रविवार को बार के बाहर पार्किंग में विवाद की बड़ी घटना सामने आई थी,जिसमें युवकों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था...

मामलें में मिली जानकारी के मुताबिक आरोपिया शिवानी खुटे और निलेश गेंदले के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई,जो धीरे-धीरे विवाद में बदल गई,वही स्थिति बिगड़ने पर शांत कराने के लिए प्रशांत कश्यप,आयुष यादव और यश तिवारी वहाँ पहुँचे..

इसी दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपी यश तिवारी ने आवेश में आकर अपने पास रखे बटनदार चाकू से निलेश गेंदले के पेट के बाएँ हिस्से पर हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया..

वही इस मामलें की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँच घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया,साथ ही घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू यश तिवारी के कब्जे से विधिवत जब्त किया गया है..

आरोपित युवक यश का विवादों से नाता

सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक घटना में शामिल युवक यश तिवारी राजकिशोर नगर का आदतन बदमाश हैं जिसका पहले भी कई विवादों से नाम जुड़ चुका हैं,जानकारी के मुताबिक आरोपित युवक यश तिवारी पर तकरीबन आधा दर्जन मामलें दर्ज हैं...

साथ ही सूत्र बतातें है कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक यश तिवारी सरकंडा थाना क्षेत्र की एक मारपीट की घटना में भी कथित तौर पर फ़रार बताया जाता है, युवक के बढ़ते हौसलें और लगातार आपराधिक व्यवहार को देखते हुए स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आरोपितों पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे...

मामलें में गिरफ्तार आरोपियों के नाम..

1. शिवानी खुटे उर्फ नेहा, पिता बाबूलाल खुटे, उम्र 20 वर्ष, निवासी फिरंगीपारा कोटा, हाल निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर ⁠

2. यश तिवारी, पिता दीपक तिवारी, उम्र 18 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर

3. प्रशांत कश्यप, पिता स्व. कृष्ण कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका संतोषी चौक गुढ़ीपारा थाना सरकण्डा, बिलासपुर

4. आयुष यादव, पिता धर्मेंद्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर थाना सरकण्डा, बिलासपुर

Banner