ढोंगी तांत्रिक का काला कारनामा,आस्था के नाम पर की लाखों की ठगी...

# Neeraj Makhija | 14 Sep, 2025

बिलासपुर//- शहर में एक बार फिर आस्था के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है,सिविल लाइन पुलिस ने ढोंगी तांत्रिक सहित तीन लोगों पर 8 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का अपराध दर्ज किया है..

मामलें में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जबड़ापारा निवासी शंकर अधिजा जो सब्जी कमीशन का काम करते हैं,साल 2023 में नेहरू नगर गणेश चौक स्थित अमृतवेला सत्संग केंद्र में जाया करते थे,यहां उनकी पहचान दीपक केवलानी नामक व्यक्ति से हुई,जानकारी के मुताबिक उक्त सत्संग केंद्र का संचालन दीपक केवलानी द्वारा ही किया जाता था...

वही दीपक अपनी पत्नी कोमल केवलानी और साथी अजय भरवानी के साथ मिलकर शंकर का विश्वास जीतने में जुट गया,जिसके बाद उसे पानी पिलाकर उसका विश्वास जीता गया...

आरोपियों ने शंकर को भूत-प्रेत और अनिष्ट का भय दिखाकर पूजा-पाठ कराने का झांसा दिया,साथ ही ठग बाबा ने पीड़ित शंकर के घर आकर लाल पोटली दिखाकर बेटी को खतरा होने का भय दिखाया...

वही उसके समाधान के लिए सत्संग स्थल में पूजा करने का झांसा दिया जिसके एवज में उन्होंने शंकर जे ढाई लाख रुपये की मांग की गई,जिसके लिए शंकर ने अपनी पत्नी के गहने तक गिरवी रख दिए और रकम दीपक को दे दी..

वही इसके बाद अलग-अलग बहानों से डर दिखाकर कुल 8.50 लाख रुपये हड़प लिए गए...

जब शंकर को ठगी का अहसास हुआ तो आरोपियों ने रकम लौटाने का वादा किया, लेकिन अब तक एक रुपया भी वापस नहीं किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक बाबा दीपक केवलानी, उसकी पत्नी कोमल और साथी अजय भरवानी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है..

Banner