फाउंडेशन क्रिकेट मैदान में गूंजी गणपति बप्पा मोरया की गूंज,आज होगा धूमधाम से विसर्जन..

# Neeraj Makhija | 05 Sep, 2025

बिलासपुर//- फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में गणेश पूजा के अवसर पर आज भजन संध्या के साथ महा आरती की गई,गणपति बप्पा की महा आरती में विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, महापौर पूजा विधानी , प्रसिद्ध उद्योगपति अमोलक सिंह भाटिया ,गुरमीत सिंह भाटिया,पूर्व विधायक शैलेश पांडे, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, महेश दुबे,राजेंद्र शुक्ला, डा राजकुमार खेत्रपाल,रविंद्र सिंह ठाकुर एमआईसी सदस्य मोती गंगवानी, पार्षद विजय वर्मा, त्रिलोक श्रीवास तथा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया सहित अनेक श्रद्धालु फाउंडेशन के बच्चे शामिल हुए..

शहर के जनप्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु जनों ने गणपति जी की महाआरती की और भजन संध्या में भाग लिया,महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया,महाआरती में शहर के श्रद्धालुओं के अलावा क्रिकेट खिलाड़ी तथा शहर के जनप्रतिनिधि , फाउंडेशन के सदस्य शामिल हुए

6 सितंबर को विधि विधान से पूजा अर्चना कर धूमधाम से गणपति जी का विसर्जन किया जाएगा,फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी में पिछले 9 सालों 2016 में जब से फाउंडेशन की स्थापना हुई है तब से गणपति बप्पा जी की पूजा यहां पर की जा रही है.

शाम 7 बजे महा आरती के बाद फाउंडेशन क्रिकेट खेल मैदान में गणपति जी के पूजा पंडाल में क्रिकेट खिलाड़ियों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। विधि विधान से पंडितों के द्वारा यहां पर पूजा अर्चना एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया ‌। तथा फाउंडेशन खेल मैदान में गणेश पूजा को लेकर आज काफी उत्साह देखने को मिला..

Banner