जन्माष्टमी पर कृष्ण और राधा बन अयांश व आयरा ने मोहा सब का मन..

# Neeraj Makhija | 16 Aug, 2025

डेस्क//- जन्माष्टमी को लेकर बिलासपुर सहित आस पास के हर क्षेत्र में लोग कृष्ण जी की भक्ति में लीन रहें,ज्ञात हो कि शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है..

इस दौरान पुरें शहर में मटकी फोड़ का आयोजन,मलखम्भ सहित राधा कृष्ण जी को लेकर विभिनम तरह के आयोजन हुए,साथ ही नगर के विभिन्न स्कूलों में राधा-कृष्ण बने बच्चे मन मोह रहे हैं,इसके अलावे बच्चे घरों में भी राधा कृष्ण के रूप में आकर्षक ढंग से सजकर सबका मन मोहा,दिनभर सोशल मीडिया में भी विभिन्न रूपो में बच्चे छाए रहे..

इसी क्रम में शहर के शिव टॉकीज चौक स्थित वीआईपी कॉलोनी के साईं कृपा निवास में बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण के लिए आकर्षक झूला बनाया और उस पर भगवान श्री कृष्ण को झूला भी झुलाया,साथ ही बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सुंदर रूप लिए विभिन्न कथाओं को वर्णित किया,इसमें बताया गया कि श्रीकृष्ण बचपन में कितने नटखट थे,इस दौरान कृष्ण के रूप में अयांश छाबड़ा व आयरा छाबड़ा ने राधा का रूप निभाया,जिन्होंने सभी का मन मोह लिया...

Banner