राजा-साहब न्यूज़ द्वारा आयोजित प्रतिभावान छात्र छात्राओं के सम्मान हेतु पंजीयन के अंतिम 2 दिन शेष..

# Neeraj Makhija | 19 Jun, 2025

डेस्क//- राजा साहब न्यूज़ एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन छत्तीसगढ़ सहित सामाजिक संस्था युथ फ़ॉर नेशन द्वारा प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा,जिन्होंने 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं..

यह अवसर छात्रों के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि उनके उज्जवल भविष्य हेतु प्रेरणास्रोत भी बनेगा...

आपको बता दे कि कार्यक्रम हेतु पंजीयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और अब केवल दो दिन ही शेष हैं,इच्छुक अभिभावक एवं छात्र आवेदन फार्म में दिए गए संपर्क नंबरों पर संपर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं,आवेदन के साथ विद्यार्थियों की अंकसूची की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है..

यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों की मेहनत को पहचान देगा, बल्कि उन्हें प्रोत्साहन भी प्रदान करेगा। इसलिए सभी पात्र विद्यार्थी समय रहते पंजीयन सुनिश्चित करें और इस गौरवशाली अवसर का लाभ उठाएं..

कार्यक्रम से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आप दिए गए इन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं.

9300321940 - राजेश माखीजा

7000549630 - नीरज माखीजा

9826379009 - श्रीमती प्रतिज्ञा इंद्राज सिंह

7828655559 - अमन श्रीवास्तव

Banner