तिफरा और घुरू में अवैध प्लाटिंग पर निगम की कार्रवाई

# Neeraj Makhija | 22 Mar, 2025

बिलासपुर/-- नगर पालिक निगम बिलासपुर सीमा क्षेत्रान्तर्गत जोन क्र.01 एवं 02 वार्ड क्र. 04 एवं 07 "ग्राम-तिफरा एवं घुरु" ग्राम-तिफरा के खसरा क्र.144 क्षेत्रफल 1.96 एकड़ भूमि स्वामी श्रीमती फुल बाई उर्फ पोखरा पति श्री कुपेन्द्र कश्यप, खसरा क्र. 152/1, 152/2 रकबा क्रमश 0.396, 0.397 हेक्टेयर एवं इससे लगी शासकीय भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही थी जिसमें मुरूम डालकर सड़क का निर्माण किया जा रहा था..

निर्माण सामाग्री एवं रोड में उपयोग होने वाले मुरूम, गिट्टी को रोड़ ध्वस्त कर जप्त कर लिया गया। संबंधित को 'छ.ग. नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 292 ग के तहत् नोटिस देकर आयुक्त महोदय के आदेश पर कार्रवाई की गई।

इस प्रकार श्री रमनदीप सलूजा पिता परमजीत सलूजा, ग्राम-घुरू खसरा क्र.304/1, 304/2, रकबा 0.304 हेक्टेयर, पर अवैध प्लाटिंग किया जा रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुए अवैध प्लाटिंग पर बनाई गई मुरूम रोड़ को हटाने की कार्यवाही गई।

इसके अलावा ग्राम-घुरू स्थित खसरा क्र.305 क्षेत्रफल लगभग 2.00 एकड़, गोल्डन एस.एस.कॉलोनी पर ताहिर खान, मनोज सोनी, सौकत अली एवं अन्य के द्वारा अवैध प्लाटिंग कर अवैध रूप से बिना अनुमति के भवन निर्माण किया जा रहा था जिसे नोटिस देकर तत्काल निर्माण कार्य को बंद कराया गया है तथा अवैध प्लाटिंग में निर्मित सड़क, नाली, बाऊण्ड्रीवाल को ध्वस्त किया गया।

विजय राजपाल द्वारा बनाये गये सांई विहार कॉलोनी में शासकीय भूमि पर निर्माणाधीन आवासा स्वामी 1. शुभेन्दु वर्मा, 2. श्रीमती सुनीता पाठक, 3. श्री सुरजीत सिंह, 4. श्री रमाकांत मिश्रा, 5. श्री रमेश गिरी, 6. श्रीमती गोदवारी गुप्ता सभी निवासी सांई विहार कॉलोनी यदुनंदन नगर तिफरा बिलासपुर को धारा 322/323 के तहत् नोटिस जारी कर स्वामित्व संबंधी दस्तावेज की मांग की गई है

 उपरोक्त अवैध प्लाटिंग कर्ता के ऊपर भविष्य में नगर निगम की ओर से थाने में प्राथमिकी (एफ.आई.आर.) दर्ज किये जाने की कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही के दौरान, भवन अधिकारी सुरेश शर्मा, जोन आयुक्त जोन क्रमांक 01 श्रीमती रंजना अग्रवाल, जोन क्रमांक 02 जोन आयुक्त श्री प्रवेश कश्यप, उपअभियंता श्री जुगल किशोर सिंह, श्री अरुण यादव, अतिक्रमण प्रभारी / कर्मचारी, जोन क्र.01 एवं 02 के कर्मचारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहें..

Banner