मनचले दुकान संचालक का खेल है निराला..

# Neeraj Makhija | 29 Jan, 2025

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुकान संचालक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है..

 सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह अग्रसेन चौक के पास स्थित दुकान में काम करती है। युवती बुधवार को काम पर गई थी। दोपहर करीब दो बजे वह दुकान में थी। इस दौरान ग्राहक नहीं होने के कारण वह मोबाइल पर अपने दोस्त से बात कर रही थी..

 इसी दौरान दुकान के संचालक ने उसके साथ छेड़खानी की। युवती अचानक हुए इस घटना से हड़बड़ा गई। उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

थाने मेंं लगी रही व्यापारियों की भीड़

घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में व्यापारी भी थाने पहुंच गए। इधर पुलिस के पहुंचने से पहले ही व्यापारी वहां से चला गया था। पुलिस ने युवती की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Banner