नगरीय निकाय चुनाव में महापौर प्रत्याशी के लिए कांग्रेस ने किए उम्मीदवार तय..

# Neeraj Makhija | 26 Jan, 2025

डेस्क//- भाजपा ने बिलासपुर में मेयर सहित सभी निकाय के अध्यक्ष और वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है,वाही मेयर पद के लिए कांग्रेस नेता प्रमोद नायक का नाम तय कर लिया गया है। ऐसे में अब बिलासपुर में पूजा विधानी और प्रमोद नायक आमने-सामने होंगे..

 

भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के साथ होगा मुकाबला..

प्रमोद नायक के नाम पर लगी मुहर बिलासपुर में मेयर के लिए पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रमोद नायक, विनोद साहू के साथ ही त्रिलोक श्रीवास सहित दर्जन भर नेता दौड़ में शामिल रहे, शुरू से ही प्रमोद नायक को मेयर प्रत्याशी के लिए तय माना जा रहा था,हालांकि राजासाहब न्यूज़ ने भी प्रमोद नायक के मेयर प्रत्याशी बनने की खबर प्रकाशित की थी, जिस पर पार्टी ने मुहर लगा दी है..

कांग्रेस नेताओं ने रायशुमारी के बाद फाइनल किया प्रत्याशी,जानिए कौन है प्रमोद नायक...

57 वर्षीय प्रमोद नायक ग्रीन गार्डन कालोनी में रहते हैं। एमकॉम की पढ़ाई करने वाले कांग्रेस नेता प्रमोद नायक कारोबारी हैं और उनका महिंद्रा ट्रैक्टर की डीलरशिप भी है। कुर्मी समाज के नेता प्रमोद नायक छत्तीसगढ़ कुर्मी चेतना मंच प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष से लेकर प्रदेश युवक कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री, प्रदेश सचिव और पूर्व शहर अध्यक्ष रहकर संगठन में काम करने का लंबा अनुभव रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक की रिश्तेदार हैं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Banner