गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की छात्रा सिद्धि आहुजा हुई स्वर्ण पदक से सम्मानित..

# Neeraj Makhija | 16 Jan, 2025

बिलासपुर //  गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में वाणिज्य विभाग की छात्रा सिद्धि आहुजा को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया..

 समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार चकवाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमन डेका, उप मुख्यमंत्री अरुण सव, आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू, एआईसीटीई के चेयरमैन सीताराम, और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय सचिवालय अतुल कुमार कोठारी उपस्थित थे..

सिद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों और परिवार को दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति आलोक कुमार चकवाल के दूरदर्शी नेतृत्व को सराहा और कहा कि उनके मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने वाणिज्य विभाग के डीन अशोक मिश्रा और विभागाध्यक्ष मुंशी राम का विशेष आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में सिद्धि ने अपने माता-पिता, फत्ते सिंह आहुजा और अनीता आहुजा, और जुड़वां बहन रिद्धि के सहयोग को भी रेखांकित किया

उन्होंने अपनी बहन को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर इस सफलता को हासिल किया है। सिद्धि ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की छात्रा होने पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इस अवसर पर उन्होंने गुरु बाबाजी और अपने परिवार को धन्यवाद देते हुए भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लिया।

Banner