युथ फ़ॉर नेशन द्वारा आयोजित युवा सामर्थ्य सम्मेलन आज,विभिन्न क्षेत्र के युवाओं को किया जाएगा सम्मान...

# Neeraj Makhija | 10 Jan, 2025

बिलासपुर//- राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शनिवार की दोपहर 1 से 3 बजे तक युथ फ़ॉर नेशन फाउंडेशन द्वारा युवा सामर्थ्य सम्मेलन का आयोजन शहर के सीएमडी कॉलेज ऑडोटोरियम में किया जा रहा हैं,जिसमें मुख्य रूप से शहर के पुलिस कप्तान रजनेश सिंह,निगम कमिश्नर अमित कुमार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा साथ ही सीएमडी कॉलेज के संजय दुबे उपस्थित रहेंगे..

कार्यक्रम की आयोजक युथ फ़ॉर नेशन की संस्थापिका प्रतिज्ञा इंद्राज सिंह ने बताया कि नवनिर्माण भारत के लिए नवयुग,नव चेतना नव राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रयासरत युवाओं को प्रेरणा एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के उत्साहवर्धन हेतु युवा जागरण सम्मेलन का आयोजन किया जा है..

उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पीएससी अध्यनरत युवा साथ ही 2024 में पास हुए युवा साथ ही ऐसे बालक जो अध्ययन करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं,नशे की गिरफ्त से बाहर आए हुए युवा,विधि से संघर्षरत युवाओं को प्रोत्साहित करने हेतु उनका सम्मानित किया जाएगा...

श्रीमती सिंहः ने बताया कि शिक्षा की दिशा में आर्थिक दृष्टि से तंग बालक को आर्थिक सहायता "यूथ फॉर नेशन" द्वारा एक राशि भी प्रदान की जावेगी,उन्होंने उक्त कार्यक्रम में युवाओं को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की हैं..

Banner