मजबूत इरादे व संगठन के प्रति समर्पित राजू अब संभालेंगे प्रदेश का दायित्व..

# Neeraj Makhija | 20 Nov, 2024

डेस्क//- मंगलवार को जय वन्दे मातरम् संगठन की बैठक मे जिलाध्यक्ष सतीश सलूजा ( राजू ) की संगठन के प्रति कार्यकुशलता व निरंतर एकजुट होकर कार्य करने की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें अब संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हैं..

आपको बता दे कि जय वन्दे मातरम संग़ठन की मंगलवार को तेलीपारा स्थित कार्यालय मे बैठक रखी गई जिसमे प्रदेश मे संग़ठन का विस्तार करने हेतू संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के सहमति से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द जैन ने प्रदेश प्रभारी उपमा सिंह व प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह के अनुशंसा पर सतीश सलूजा को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया..

इसी क्रम मे बिलासपुर विभाग़, जिला व नगर मे जय वन्दे मातरम रुद्रानी सेना का भी गठन किया गया प्रदेश प्रभारी उपमा सिंह ने बिलासपुर विभाग संयोजिका के लिये अनामिका दुबे जिला संयोजिका लक्ष्मी श्रीवास्तव व नगर सह संयोजिका अंजलि रजक को नवीन दाइत्व की घोषणा की गई सभी नवीन पदाधिकारी से आशा भी है की सभी अपने दाइत्व का निर्वाह संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने में करेंगे..

बैठक में जय वन्दे मातरम संग़ठन की प्रदेश प्रभारी उपमा सिंह. प्रदेश संयोजक राजेंद्र सिंह,नगर अध्यक्ष अतुल बजाज, रुपेश यादव,गोपाल कश्यप,दुस्यंत सिंह,विकास गुप्ता, रूपेश चौबे, मनीष श्रीवास्तव ,राम कृष्ण कश्यप, आकाश कच्छवाहा, धनंजय ठाकुर, बाबा ठाकुर , छत्रपाल साहु आदि उपस्थित रहें..

Banner