लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सृजन सम्मान समारोह का उद्घाटन आज..

# Neeraj Makhija | 24 Oct, 2024

डेस्क//-  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लायंस क्लब द्वारा महिला स्वावलंबन हेतु एग्जीबिशन लगाया जा रहा है,आपको बता दे यह एग्जिबिशन सीएमडी चौक स्थित उद्योग भवन में 25 26 एवं 27 अक्टूबर को रहेगा जिसमें एक ही छत के नीचे दीपावली से संबंधित सारी सामग्री मिलेगी,जिसमें कस्टमाइज्ड गिफ्ट केक बिस्कुट के हैंपर डिजाइनर साड़ियां सूट सजावट की सारी सामग्री कोसे की साड़ियां खाने पीने की सामग्री मिठाइयां इत्यादि..

बताते चले आपको उक्त कार्यक्रम में हर निश्चित खरीदारी पर लकी ड्रा की कूपन मिलेंगे जिसका रिजल्ट रविवार शाम 5:00 बजे निकाला जाएगा जिसमें चांदी के सिक्के एवं अन्य उपहार दिए जाएंगे..

उक्त आयोजन का उद्घाटन समारोह शुक्रवार 25 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे शहर के युवा उद्योगपति प्रिंस भाटिया द्वारा किया जाएगा उसके पश्चात थाली सजाओ प्रतियोगिता रखी गई है,वही 26 तारीख को बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन रखा गया है और 27 तारीख को लकी ड्रॉ है,मुख्य बात यह है कि लोग खरीदारी के साथ-साथ कॉम्पिटिशन का आनंद भी ले सकते हैं यह सारी प्रतियोगिता निशुल्क है..

कल होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि प्रिंस भाटिया एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रितपाल वाली,रीजन चेयरपर्सन चंदा बंसल जोन चेयरपर्सन नंदलाल पुरी एवं नितिन सलूजा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे...

Banner