फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री आज शहरवासियों के साथ खेलेंगी रास डांडिया..

# Neeraj Makhija | 08 Oct, 2024

बिलासपुर//- रास डांडिया में आज अंतिम दिन देश की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री मैंने प्यार किया फेम भाग्यश्री आज शहरवासियों के साथ गरबा खेलेंगी। वे पहली बार शहर आ रही,रास डांडिया के दूसरे दिन शहरवासियों ने जमकर गरबा खेला। गायक इशान की टीम के द्वारा भक्ति गीत एवं बालीवुड सांग की धुन पर लोग जमकर थिरके। इशान, आइशा और शुभान ने राम सिया राम जय जय राम, राम जी की निकली सवारी तथा छत्तीसगढ़ी देवी मां तथा भक्ति गीतों देवी मां की आराधना के गीतों ने शहरवासियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। लोग परिवार के साथ पहुंचे थे और देर रात तक गरबा का आनंद लिया..

 भाटिया फ्यूलस के द्वारा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में 3 दिवसीय रास डांडिया में भाजपा के वरिष्ठ नेता रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश वासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई दी। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया के आयोजन की तारीफ करते हुये कहा कि नवरात्रि पर्व में प्रिंस भाटिया शहरवासियों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता का संदेश दे रहे हैं। बिलासपुर के रास डांडिया ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यहां बच्चों एवं महिलाओं की भीड़ देखकर लग रहा है कि नवरात्रि पर्व पर माता की आराधना करने के लिये यहां सब एकत्र हुये हैं। यहां माता रानी की शक्ति की आराधना का पर्व लोग उत्साह के साथ मना रहे हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रमुख प्रिंस भाटिया की तारीफ करते हुये कहा नवरात्रि पर्व पर बिलासपुर में सामाजिक समरसता का संदेश दे रहे हैं..

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अपेक्स बैंक के पूर्व चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि यह रास डांडिया मेरे परिवार का कार्यक्रम है आायोजन समिति के प्रिंस भाटिया सभी मेरे परिवार के सदस्य हैं। प्रिंस भाटिया तथा हम सब छत्तीसगढ़ व बिलासपुर को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं,विधायक दिलीप लहरिया ने भी नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुये कार्यक्रम के सफलता की कामना की,वही आज अंतिम दिन भारत सरकार के शहरी विकास केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू रास डांडिया में शामिल होंगे

आज दूसरे दिन कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों ने दुर्गा माता की आराधना एवं पूजा अर्चना कर रास गरबा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, पूर्व महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, शहर के उद्योगपति अषोक अग्रवाल, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, सभापति शेख नजरूद्दीन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, आईओसीएू के छत्तीसगढ़ हेड नितिन चवन, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, वरिष्ठ भाजपा नेता व्ही. रामराव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी, रवि भोई, डा. महेंद्र सामल की उपस्थिति में शहरवासियों ने रास डांडिया का आनंद उठाया..

माता की आराधना के बाद आयोजन समिति के प्रमुख फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया,नवरात्रि पर्व पर रास डांडिया के दूसरे दिन शहरवासियों ने फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के खेल मैदान में देर रात तक रास डांडिया का लुत्फ उठाया। आयोजन समिति के द्वारा परिवार के साथ रास डांडिया में शामिल होने वालों की सुरक्षा, पार्किंग एवं खान पान की व्यवस्था की गई है। पिछले 7 साल से भाटिया फ्यूल्स के द्वारा फाउंडेषन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है..

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमोलक सिंह भाटिया, गुरमीत सिंह भाटिया, राजा भाटिया, विनीता यादव, सीमा शुक्ला, मनीष अग्रवाल, प्रमोद सिंह, राघवेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, चित्रकांत श्रीवास, समीर अहमद के अलावा काफी संख्या में शहरवासी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रानी तथा मनुराज ने किया..

प्रिंस भाटिया ने कहा - अतिथियों के आगमन से ताकत मिलती है। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मनानित किया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों तथा कार्यक्रम में आये अतिथियों ने रास गरबा के आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि आज रास डांडिया का दूसरा दिन है अतिथियों के आने से जहां उनके कार्यक्रम को सफता मिलती है वहीं मेरा मान भी बढ़ता है और ताकत भी मिलती है जिसका लाभ जीवन में मिलता रहता है। सारे अतिथि हमारे संकटमोचन हैं..

उन्होंने अतिथियों के प्रति आभार भी जताया और कहा कि शहरवासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुये कहा है यह आयोजन हम सबका है जिसमें पूरे शहर की भागीदारी रहती है। प्रिंस भाटिया ने बताया कि पिछले 7 सालों से रास डांडिया का आयोजन यहां किया जा रहा है और हर साल देष के जाने माने कलाकार यहां षिकरत करते हैं। आज 8 अक्टूबर को रास डांडिया के अंतिम दिन देष की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में बिलासपुर वासियों की बड़ती भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया है और उन्होंने शहरवासियों से मिल रहे प्यार तथा आशीर्वाद के लिये आभार जताया।

Banner