भाटिया फ्यूल्स द्वारा आयोजित रास डांडिया में आज शहरवासियों के साथ झूमेगी मनारा चोपड़ा,फाउंडेशन अकैडमी परिसर में तीन दिनों तक रहेगी गरबा की धूम,देश के जाने माने कलाकार होंगे शामिल..

# Neeraj Makhija | 05 Oct, 2024

बिलासपुर//- नवरात्रि पर्व पर देश की जानी मानी कलाकार एवं बिग बास फेम सीजन 8 की रनर अप मनारा चोपड़ा आज शहरवासियों के साथ रास गरबा में धूम मचाऐंगी,शहर के 10 हजार युवा युवती परिवार के साथ, फिल्मी एवं टीवी कलाकारों के साथ गरबा करेंगे..

बता दे आपको भाटिया फ्यूल्स द्वारा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में आयोजित रास डांडिया में आज पहले दिन बिग बास फेम व टीवी कलाकार मनारा चोपड़ा शहरवासियों के साथ गरबा खेलेंगी तो वही देश के जाने माने कलाकार रास गरबा के गीतों से शहरवासियों को मंत्र मुग्ध करेंगे साथ ही देश के जाने माने संगीत में ख्याति प्राप्त कलाकार बिलासपुर के इस मंच पर नजर आयेंगे,छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मेगा रास डांडिया के लिये महिलाओं, युवा-युवतियों में काफी उत्साह है..

कार्यक्रम के पहले दिन रास डांडिया में अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, उमेश कष्यप, अमोलक सिंह भाटिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल टाह, पूर्व विधायक राजू क्षत्री, भाजपा नेता भूपेन्द्र सवन्नी, एसीसीएल के सीवीओ हिमांषु जैन, डा. राजकुमार खेत्रपाल,अशोक टुटेजा, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, महेश दुबे, रविन्द्र सिंह ठाकुर, श्रीमती सीमा पाण्डेय शिरकत करेंगे..

बता दे आपको आज से प्रारंभ होने वाले इस रास डांडिया का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है,रास डांडिया के लिये भव्य स्टेज तैयार किया गया है, आकर्षक विद्युत सजावट की गई है, सीसीटीवी कैमरा भी लगाये गये हैं तथा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक बनाया जायेगा। आयोजन समिति के द्वारा परिवार के साथ रास डांडिया में शामिल होने वालों की सुरक्षा, पार्किंग एवं खान पान की व्यवस्था की गई है। पिछले 7 साल से भाटिया फ्यूल्स के द्वारा फाउंडेषन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से यहां इंडियन डांस एकेडमी के अंशुमान शर्मा द्वारा बालीवुड सांग पर रास गरबा का रिहर्सल कराया जा रहा है साथ ही कार्यक्रम का संचालन रानी तथा मनुराज करेंगे..

 

परिवारिक माहौल में सुरक्षा के साथ एक मंच पर गरबा - प्रिंस भाटिया..

रास डांडिया के आयोजन को लेकर आयोजन समिति के प्रमुख तथा फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने शहरवासियों को नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुये कहा कि इस आयोजन का हमारा मुख्य उद्देष्य नवरात्रि पर्व पर रास डांडिया में पारिवारिक माहौल में गरबा में शामिल होने वाले सभी परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराना एवं नवरात्रि पर्व पर शहर के लोग एक साथ, एक प्लेटफार्म पर गरबा का आनंद ले सकें यह रहता हैं,उन्होंने बताया कि एकेडमी के खेल मैदान में 10 हजार लोग एक साथ आज से 3 दिनों तक पारिवारिक माहौल में गरबा खेलेंगे और शहरवासियों को आज से शुरू होने वाले कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह आयोजन हम सबका है जिसमें पूरे शहर की भागीदारी रहती है।

Banner