फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया का रिहर्सल शुरू..

# Neeraj Makhija | 03 Oct, 2024

बिलासपुर//- नवरात्रि पर्व पर इस बार रास डांडिया में शहरवासियों का अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। भाटिया फ्यूल्स द्वारा नवरात्रि पर्व में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेगा रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है..

आपको बता दे फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े मेगा रास डांडिया में इस बार मैने प्यार किया फिल्म फेम की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री एवं बिग बास फेम टीवी कलाकार मनारा चोपड़ा शहरवासियों के साथ रास डांडिया खेलेंगी

नवरात्रि पर्व में 6 7 एवं 8 अक्टूबर को आयोजित रास डांडिया के लिये फाउंडेषन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में रास डांडिया का रिहर्सल शुरू हुआ,जिसमे तीन दिनों तक यहां पर प्रदेश के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर द्वारा डांडिया का प्रषिक्षण दिया जायेगा...

कोरियोग्राफर तथा इंडियन डांस एकेडमी द्वारा आज शहर के युवा महिलाऐं एवं बच्चों ने परंपरागत बालीवुड गानों पर गरबा का प्रषिक्षण दिया गया

5 अक्टूबर तक प्रतिदिन रिहर्सल किया जायेगा

शहर में आयोजित रास डांडिया को लेकर युवाओं, महिलाओं बच्चों में काफी उत्साह है और शहरवासी परिवार सहित यहां पर डांडिया का प्रषिक्षण ले रहे हैं,6 7 एवं 8 अक्टूबर को मेगा रास डांडिया में 7 से 8 हजार लोग शिरकत करेंगे..

ज्ञात हो कि भाटिया फ्यूल्स द्वारा 2016 से फाउंडेषन क्रिकेट एकेडमी खेल मैदान में एक पारिवारिक माहौल में रास डांडिया का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही आयोजन स्थल में ही खान-पान की सारी सुविधाऐं शहरवासियों को उपलब्ध कराई जायेंगी। रास डांडिया की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है, आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है। शहरवासियों को हर साल इस आयोजन का इंतजार रहता है..

वही बालीवुड गानों पर गरबा सीखने के लिये आज शुरू हुए रिहर्सल में भारी संख्या में युवा, युवती एवं बच्चे पहुंचे..

Banner