पत्रकारिता संकल्प महासभा 2 अक्टूबर को रायपुर के ग्रास मेमोरियल ग्राउंड में..

# Neeraj Makhija | 01 Oct, 2024

बिलासपुर /- सदैव सच के साथ चलने वाले निडर निर्भीक पत्रकार जो अपनी कलम की ताकत से न जाने कितने ही लोगो का प्रदाफाश किया होगा जो देश के चौथे स्तम्भ कहलाने वाले पत्रकारों की स्थिति आज क्या हैं यह किसी से छिपी नही हैं,वह सदैव अपनी समस्या छोड़कर दूसरों के लिए शासन प्रशासन के सामने उनकी की बात रखता रहा है,भारत के लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का सिपाही जो हर किसी की आवाज है,वो आजादी के 75 साल बाद भी अपने बहुत से मूलभूत अधिकारों से वंचित है..

ज्ञात हो कि सदैव सरकारों को आईना दिखाने वाले पत्रकारों के लिए जब भी सरकारों ने नीतियां बनाई हैं तो वे किसी भूल भुलैया से कम नहीं रही है,इन्ही सब नीतियों में सुधार और समानता की बात पत्रकार और पत्रकार संघ समय-समय पर करते रहे है लेकिन कोई बड़ी उपलब्धि अभी तलक नही मिल पाई है,यही वजह हैं कि बुधवार 2 अक्टूबर को पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने राजधानी रायपुर में पत्रकार महासभा का आयोजन किया जा रहा हैं,जिसमे बड़ी संख्या में प्रदेश भर से पत्रकार एकत्रित होंगे..

संयुक्त पत्रकार महासभा के बारे में जानकारी देते हुए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश माखीजा ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक पत्रकारिता के माध्यम तकनीक और आयाम तरक्की करते रहे है। लेकिन इस क्रमिक विकास में पत्रकार कभी तरक्की नहीं कर सका है। जनता के शोषण के लिए आवाज उठाने वाला पत्रकार खुद शोषण का शिकार रहा है। आलम यह है कि इस पत्रकार वर्ग के लिए सरकारों की ओर से बनाई जाने वाली नीतियां कागजों तक सीमित रही है। धरातल पर लाभ सबको बराबर नहीं मिल पाया जिसकी वजह से सभी पत्रकारों को उनका वास्तविक हक बराबर नहीं मिला है। बल्कि इस दौर में सत्ता और शासन प्रशासन की प्रताड़ना के शिकार पत्रकार अलग हुआ है। ऐसे कई मामले है

वरिष्ठ पत्रकार कुलवंत सलूजा और अशोक अग्रवाल का कहना है कि पत्रकारिता हमेशा एक चुनौती रही है इस चुनौती के बीच हम अपने अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए समस्त पत्रकार संघों की ओर से बनाए मंच संयुक्त पत्रकार महासभा का एक वृहद आयोजन करने जा रहे है। जो छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता एवं पत्रकारों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस सामूहिक मंच पर पत्रकारों के हित तथा उनकी रक्षा के साथ पत्रकारों के मूलभूत अधिकारों की लड़ाई एकजुटता के साथ लड़ने का संकल्प सभी पत्रकार संघ लेंगे..

 प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नीरज माखीजा,जिलाध्यक्ष राजा जंकयानी,सचिव अंशु बजाज,शंकर अधिजा,अशोक पमनानी ने बताया कि रायपुर के आकाशवाणी चौक के पास स्थित ग्रास मेमोरियल ग्राउंड में 2 अक्टूबर को पत्रकारिता संकल्प सभा को सफल बनाने में भी हमारा संघ दृढ़ संकल्पित है,हमारी ओर से इस नेक पहल को पूरा समर्थन है। यह आयोजन पत्रकारों के हितों की रक्षा करने में मिल का पत्थर साबित होगी..

 बताते चले की प्रदेश के अनेक पत्रकार संघों की पिछली बैठक में संयुक्त समिति के गठन के बाद पत्रकारों के सुरक्षित भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, जिसमे पत्रकार सुरक्षा कानून विधेयक पारित कराने से लेकर, पत्रकार कल्याण कोष,पत्रकारों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा, अधिमान्यता में सरलीकरण के अलावा, छोटे मझोले अखबारों को चलाने मे सहायक शासन की ओर से मिलने वाले विज्ञापन के बंद किये जाने,वेब पत्रकारिता, यूटूबरों की पत्रकारिता जैसे मुद्दे है।इसमें उनके हित संवर्धन व सुरक्षा एवं विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई थी उपस्थित संगठनों के पदाधिकारियों ने पत्रकारिता संकल्प सभा में कई अन्य प्रस्ताव को पारित करने का निर्णय लिया है...

Banner