सत्यम चौक में स्कूली छात्र को टक्कर मारकर फ़रार कार चालक को सिविल लाइन पुलिस ने धर दबोचा..

# Neeraj Makhija | 28 Sep, 2024

बिलासपुर/-सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यम चौक में साईकल सवार स्कूली छात्र को टक्कर मारकर भागने वाले कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं..

मामले में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 26 सितंबर करीबन सुबह 11 बजे के आस पास बच्चा जब सत्यम चौक का सिग्नल क्रॉस कर रहा था इसी दरमियान कार वाले ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूली छात्र को टक्कर मार दी थी जिससे वह फिल्मी स्टाइल में कुछ कदम दूर उछल कर गया था,वही घटना के बाद मौके से फरार हो गया था..

वही जानकारी मिलने के तुरन्त बाद पुलिस की टीम ने कार का पता लगाकर कार चालक उत्कर्ष कुमार दुबे पिता प्रमोद कुमार दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी सुमंगल अपार्टमेंट फेस 2 लिंक रोड बिलासपुर को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की गई..

Banner