अंग दान के लिए अब युवा वर्ग भी हो रहें जागरूक,बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा..

# Neeraj Makhija | 02 Sep, 2024

बिलासपुर//- समय के साथ-साथ लोगों में मृत्युपरांत देह दान सहित शरीर के अंगों का दान को लेकर जागरूकता आ रही है,इस पहल में अब युवा भी बढ़ चढ़कर सामने आ रहे हैं साथ ही लोगों को भी इस कार्य के लिए जागरूक कर रहे हैं...

इसी जागरूकता को बढ़ाने और भविष्य में लोगों से इस कार्य को करने अपील करते हुए जगमल चौक निवासी स्व इंद्रजीत सिंह चावला के पोते व श्री रघुबीर सिंह चावला के सुपुत्र, अर्थ इंफ्राबिल्ड के मालिक व कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव श्री कवलजीत सिंह चावला उर्फ विशी ने भी मृत्युपरांत अपने शरीर के अंगों जैसे आंख, किडनी,दिल,लंग्स को दान करने का संकल्प लिया हैं..

 

श्री चावला ने बताया कि मेडिकल स्टूडेंट को पढ़ने के साथ ही प्रैक्टिकल के लिए मानव शरीर की बेहद जरूरत होती है, लोगों में इस विषय मे जागरूकता की कमी की वजह से मेडिकल की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट को प्रैक्टिकल में समस्या आती हैं,इसलिए हम सभी की ज़िम्मेदारी बनती हैं की लोगों को ज्यादा से ज्यादा देहदान के लिए जागरूक करें..

Banner