रविवार छुट्टी के दिन कोरी डेम में सजी थी शहर के रसूखदार जुआरियों की महफ़िल..

# Neeraj Makhija | 22 Jul, 2024

बिलासपुर/-रविवार के दिन कोरी डेम में जुआरियों ने महफिल सजा रखी थी, इसकी भनक लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और दौड़ा-दौड़ाकर 22 जुआरियों को पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों में सकरी पार्षद अमित भारते, तखतपुर जनपद सदस्य शिवेंद्र कौशिक समेत बिलासपुर के दर्जनभर से अधिक रसूखदार भी पकड़े गए। इनके पास से नगदी तीन लाख 49 हजार रूपये नगद, सात कार, 33 नग मोबाइल भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई कोटा पुलिस ने की है, पुलिस ने सभी जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

पुलिस के मुताबिक, रविवार को पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली कि कोरी डेम के किनारे कई जुआरी एकत्रित हुए हैं, जहां पर लाखों का जुआ चल रहा है। इस पर एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय व कोटा पुलिस को मौके पर भेजा गया। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां जुआरियों के चार फड़ लगे हुए थे। पुलिस को देख जुआरी भागने लगे। पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा। इस दौरान पुलिस के हाथ 22 जुआरी लगे, जिसमें पार्षद व जनपद सदस्य भी शामिल रहा। पुलिस ने फड़ से नगदी रकम 3,49,215 रुपये बरामद किए, साथ ही जुआरियों से 7 कार और 22 मोबाइल जब्त किए गए हैं..

पकड़े गए जुआरी

पुलिस ने अमित भारते निवासी सकरी बिलासपुर, सुनील यादव निवासी चांटीडीह रपटा चौक, श्याम मूर्ति निवासी चांटीडीह रामायण चौक, अमित सिंह निवासी लक्ष्मीनगर रायपुर, राजेश साहू निवासी गोंडपारा कोतवाली बिलासपुर, दिनेश सिंह निवासी बंधवापारा सतबहानिया मंदिर, संजीव साहू निवासी तखतपुर, महेश कुमार गबेल निवासी चांटीडीह, हरिओम साहू निवासी खमतराई बिलासपुर, चंद्रप्रकाश मरावी निवासी नागोई तखतपुर, दीपक सोनी निवासी अशोक विहार फेस-2 बिलासपुर, अमित पहाड़ी निवासी सकरी बिलासपुर, दीपक साहू निवासी गोदैया रतनपुर, संदीप मिश्रा निवासी नीलपैलेस बिलासपुर, शिवेंद्र प्रताप कौशिक निवासी नगोई तखतपुर बिलासपुर, राकेश सिंह निवासी दयालबन्द बिलासपुर, सूरज वस्त्रागार निवासी अमेरी बिलासपुर, संजय ध्रुव निवासी जबड़पारा बिलासपुर, श्रीकान्त तिवारी निवासी मंगला बिलासपुर, अकबर खान निवासी दयालबंद बिलासपुर, जितेश मोर निवासी मालखरोदा सक्ती, अर्पित सहगल निवासी नारियल कोठी बिलासपुर को पकड़ा है।

Banner