महंगाई से मार रही बीजेपी सरकार तो वही नशे से गुंडे और अपराधी,आखिर जनता जाएं तो जाएं कहाँ...??

# Neeraj Makhija | 11 Jul, 2024

डेस्क//- सरकंडा के विवेकानंद रेसीडेंसी की सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामला अब तूल पकड़ने लगा हैं,शहर की क़ानून व्यवस्था पर भी पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने आरोप लगाया हैं,उन्होंने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं,तो वही अपराधियों में अब कानून नाम का भय खत्म हो चुका हैं,इसके साथ ही शहर में अपराध और दुर्घटना से बढ़ रहे है मौत के आँकड़े...

पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि जबसे बीजेपी की सरकार प्रदेश में आयी है तबसे बिलासपुर में मौत के आँकड़े बढ़ते जा रहे है और जो हमारा बिलासपुर शहर है वो अब बिलखतापुर बनता जा रहा है,शहर में रास्ते चलते अपराध हो रहे है नागरिक गण इस आये दिन के बढ़ते अपराध से अत्यंत डरे हुए है..

वही देखा जाएं तो हालही में कई अपराध निर्दोष लोगो पर सड़क चलते चाकू अड़ाकर किए गए है और ये पहली बार नहीं हुआ है कि सरकंडा की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है,एसा कई मासूम बच्चियों के साथ बिलासपुर में हो चुका है।शहर में चाकू बाज़ी और तलवार बाज़ी इस कदर बढ़ गई है कि हर रोज़ कोई न कोई घटना शहर में मारपीट और गुंडागर्दी की होती है

उनका कहना है कि सरकार के 180 दिनों में अपराध का आँकड़ा इस कदर बढ़ गया है कि आम आदमी अपने को अब सुरक्षित नहीं मानता है।सिर्फ़ छह महीने में 190 से ऊपर लूटमारी और 120 से ऊपर चाकूबाज़ी की घटनाएँ हो चुकी है और अपराधी क़ानून व्यवस्था की धज्जियाँ उड़ा रहे है और बेख़ौफ़ बिलासपुर को बिलखतापुर बनाने में लगे हुए है

पुलिस और प्रशासन के प्रयास से नहीं रुक रहा है अपराध

उनका आरोप है कि दुर्घटनाएँ भी बिलासपुर में इस कदर बढ़ गई है क्योंकि कोई ध्यान नहीं दे रहा है हाल ही में किसी दैनिक अख़बार में आया था कि बिलासपुर में छह माह में 180 मौतें हो चुकी है और लगभग 650 दुर्घटनाएँ हुई है इससे साफ़ पता चलता है कि शहर में क़ानून व्यवस्था का क्या हाल है..

तो वही सड़कों के लिए पर्याप्त फण्ड भी नहीं दे पा रही है सरकार,जिसके चलते दुर्घटनाएँ हो रही है।अधिकारी बिना राजनीतिक इक्षा शक्ति के कुछ नही कर सकते है।सत्ता के शहर के नेता केवल चुनाव तक बब्बर शेर बन रहे थे वास्तविकता में तो लोमड़ी से भी गएगुजरे है जो चुनाव होते ही जनता को भूल गए।

Banner