उठाईगिरी को अंजाम देने वाली बाहरी गिरोह की तीन शातिर महिलाएं चढ़ी पुलिस के हत्थे..

# Neeraj Makhija | 22 Jun, 2024

डेस्क/-उठाईगिरी करने वाले बाहरी गिरोह को पकड़ने में बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली हैं,आपको बता दे कि घटना के चन्द घण्टे के भीतर ही ज्वेलरी दूकान से चोरी करने वाले आरोपी शत प्रतिशत मशरूका के साथ उस्लापुर स्टेशन से धर दबोचे गए..

बताते चले आपको पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती दिन शुक्रवार को तेलीपारा निवासी रितेश सलूजा ने थाना पहुँच रिपोर्ट दर्ज करवाया,उन्होंने बताया कि सदर बाजार में वह रितेश ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करते हैं,उनकी दुकान में तीन महिलाये सोने चांदी का आभुषण खरीदने के बहाने दूकान आकर बातो में उलझाते हुए दुकान से 02 नग सोने का लाॅकेट चोरी कर ले गए..

वही मामले की जानकारी प्रभारी पुलिस कप्तान आईपीएस राजेश अग्रवाल को दी,जिससे उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने व आरोपीयो को पकडने के निर्देश दिए...

जिसके बाद थाना सिटी कोतवाली द्वारा आरोपी की पतासाजी करने एवं जानकारी एकत्र करने शहर में लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया जिससे संदिग्धो के हुलिया की बारिक जानकारी प्राप्त हुई,इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा पीछा करते हुये अज्ञात महिलाओ के भागने के रास्ते पर सी.सी.टी.वी. फुटेज दिखाकर पुछताछ की गई जो पता चला की महिलाये उसलापुर रेल्वे स्टेशन तरफ दिखाई दी है तब थाना सिटी कोतवाली टीम द्वारा उसलापुर स्टेशन के आस-पास घेराबंदी कर सभी महिलाओ को पकडा गया,बताया जा रहा हैं कि पकड़े गए महिलाएं एकसाथ चोरी करने के इरादे से अम्बिकापुर से बिलासपुर आये थी..

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार,निरीक्षक एस.आर.साहू थाना प्रभारी सिटी कोतवाली व अन्य पुलिस स्टाॅफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही..

 वही तत्काल कार्यवाही के लिए पुलिस कप्तान द्वारा टीम की सराहना करते हुए उन्हें उचित पुरस्कार देने की घोषणा की...

Banner