खबर का हुआ असर VVIP छत्तीसगढ़ भवन के निकट बदनाम गली पर पुलिस की दबिश...

# Neeraj Makhija | 19 Jun, 2024

बिलासपुर/- एक बार फिर Raja-Sahab-News की खबर का असर देखने को मिला हैं..

आपको बता दे कि न्यायधानी के मध्य क्षेत्र में कोंनहेर उद्यान स्थित है जो कि वीवीआईपी लोगो के ठहरने वाले छत्तीसगढ़ भवन के नजदीक है, महत्वपूर्ण बात यह है कि छत्तीसगढ़ भवन के ठीक सामने कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव का ऑफिस है,इस उद्यान में अवैध काम बेधडक चलाया जा रहा था,आम जनता के मनोरंजन के लिए बना उद्यान अवैध धंधों का अड्डा बना हुआ था जिससे शांत शहर अब अपराध का गढ़ बनता जा रहा था..

वेश्यावृत्ति के काम करने वालो ने यहाँ अपना अड्डा बना लिया है,उद्यान में सुबह से शाम तक दलालो व खरीदारों का आना जाना बना रहता है,आम जनता की शिकायत और राजा साहब न्यूज़ पर खबर चलने के बाद प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए आज तड़के सुबह से ही टीम भेजकर कार्यवाही शुरू करवा दी हैं..

वही आज बुधवार को पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी उप पुलिस अधीक्षक अनिता प्रभा मिंज और महिला थाने के स्टाफ सहित रक्षा टीम के सदस्यों की टीम बनाकर ऐसे स्थानों पे दबिश दी गई,मौके पर ३ युवत्तियाँ संदिग्ध पायी गई जिन्हें पकड़कर महिला थाना लाकर पूछताछ करने पर उन्होंने देह व्यापार में लिप्त होना स्वीकार किया,जिनपर महिला थाना में प्रतिबन्धात्मक करवायी की गई..

वही पुलिस कप्तान के निर्देश पर आगे भी लगातार ऐसी कार्यवाही की जाती रहेगी और शहर के ऐसे सभी क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग करने की बात कही हैं...

Banner