दुकानदार का भटका ध्यान,ज्वैलरी से भरा बैग बाइक सवार युवकों ने किया पार..

# Neeraj Makhija | 19 Jun, 2024

डेस्क //- न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर बड़ी घटना सामने आई है शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन दहाड़े उठाई गिरी की घटना को अंजाम देकर 2 युवक बाइक से रफूचक्कर हो गए,जिसके बाद पुलिस लगातार युवको की पतासाजी में जुट गई हैं..

आपको बताते चलें कि सीपत निवासी जवाहर सोनी की सरकंडा क्षेत्र के डीएलएस कॉलेज रोड पर बालोदा वाले ज्वेलरी के नामः से दुकान है,रोज की तरह आज सुबह भी ज्वेलरी दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचा था इस दौरान उसके शटर व ताले में गन्दगी लगी थी,जिसे साफ करने संचालक ने अंदर से पाइप लाकर साफ करने लगा,इसी दौरान बाइक में दो युवकों ने गाड़ी में रखे उसके बैग सहित लाखो रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया..

इस दौरान जब दुकानदार की नजर अपनी गाड़ी पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए और वह तत्काल थाने पहुंचे मामले की शिकायत दर्ज कराया इसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है बहरहाल अब देखने की बात होगी कि आरोपी कब तक पुलिस की गिरफ्त में पहुंचते हैं

Banner