रायपुर के बड़े कारोबारी की हत्या करने आए लारेंस विश्नोई गैंग के चार शूटर्स पुलिस के हत्थे चढ़े..

# Neeraj Makhija | 26 May, 2024

डेस्क//- रायपुर पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी मिली जब एक कोयला व्यापारी की हत्या करने आए लारेंस विश्नोई और अमन साहू गैंग के चार शूटरो को गिरफ्तार कर लिया,आपको बता दे कि सलमान खान के घर इसी गिरोह ने फायरिंग की थी...

 छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस ने कुख्यात गैंग के चार शुटरों को रायपुर और राजस्थान से गिरफ्तार किया है। 72 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद चार अंतर्राज्यीय शूटरों को पकड़ा गया। आरापियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है

बताया जा रहा है कि राजधानी में एक बड़े कारोबारी के द्वारा पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या की प्लांनिग कर ये शूटर राजधानी रायपुर पहुंचे थे। उनकी योजना पूरी होने से पहले ही रायपुर पुलिस ने चारों को धर-दबोचा है। इस कार्रवाई में सबसे बड़ी बात ये है कि ये चारों शूटर झारखंड के कुख्यात गैंग अमन साहू के गुर्गे है

 बाॅलीबुड एक्टर सलमान खान के घर भी इसी गैंग के लोगों ने पूर्व में फायरिंग की थी। पकड़े गये शूटर्स अमन साहू और लाॅरेंस बिश्नोई के कहने पर टार्गेट को अंजाम देते थे..

Banner