अर्पण ने युवती को शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक सम्बन्ध..

# Neeraj Makhija | 08 Apr, 2024

डेस्क/- प्रेम जाल मे फॅसाकर पीडिता का शोषण करने वाला युवक को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं,जानकारी के मुताबिक आरोपी अर्पण डेविड को पुलिस ने बस स्टैण्ड तिफरा से गिरफ्तार किया हैं...

आपको बता दे कि प्रार्थीया द्वारा 07.04.2024 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनकी नाबलिग पुत्री को अर्पन डेविड निवासी गौर कालोनी तिफरा द्वारा अपने प्रेम जाॅल मे फॅसाकर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से इंकार कर दिया है जिस पर अपराध पंजीबध्द कर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा आरोपी अर्पन डेविड का पता तलाश कर बस स्टैण्ड तिफरा के पास मिलने पर पकडकर थाना लाकर कडाई से पूछताछ करने पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया...

उक्त प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम, प्र.आर. 666 विजय शर्मा, आरक्षक केशव मार्को एवं महिला आरक्षक सोनजीरा खलखो की अहम भूमिका रही।

Banner