बार बार बिजली बंद होने से उद्योगपति परेशान,उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर..

# Neeraj Makhija | 22 Mar, 2024

बिलासपुर/- बिजली सप्लाई की समस्याओं से परेशान होकर उद्दोगपतियो ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर लगातार हो रही परेशानियों से अवगत करवाया...

जिला उद्योग संघ के कोषाध्यक्ष राम सुखीजा द्वारा बताया गया कि कल 20/3/24 को छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष  हरीश केडिया व जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा के मार्गदर्शन व नेतृत्व में शहर के उद्योगपतियों ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल बिलासपुर के मुख्य अभियंता कार्यालय में मुख्य अभियंता श्रीधर जी व अन्य उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र के उद्योगपतियों को बिजली बंद होने सम्बन्धी समस्याओं से अवगत कराया..

इंडस्ट्रियल एरिया में बार बार हो रही ट्रिपिंग,लोड कम होने के कारण मोटर जलना, डियो गिरना,जम्पर कटना,जैसी समस्याओं के कारण छोटे छोटे एमएसएमई सेक्टर के उद्योगों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है,जिससे उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर पहुंच गए है। बिजली विभाग से मांग की गई कि अपने एच टी मेंटनेंस टीम के कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर व उपकरणों पर ध्यान देकर सुधारकार्य करने की बात कही गई...

आज cseb के मुख्य अभियंता कार्यालय में मुख्य अभियंता के साथ हरीश केडिया जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा के मार्गदर्शन व नेतृत्व में स्थानीय उद्योपतियों की बैठक हुई..

बैठक में उद्योगपतियों ने अपनी अपनी समस्याओं को बिजली अधिकारियों के बीच रखा,बैठक में प्रमुख रूप से राम सुखीजा,अरुण अग्रवाल,अमर चावला,सतीश शाह,राहुल छुगानी,प्रकाश त्रिवेदी,जीवतराम रोहरा,अनिल सिदारा,राजेश मोटवानी,मुकेश पमनानी,मुकेश लालचंदानी व अन्य भी उपस्थित रहें..

Banner