स्व.उषा देवी भंडारी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आज..

# Neeraj Makhija | 21 Mar, 2024

बिलासपुर/- स्व.उषा देवी भंडारी रात्रिकालीन क्रिकेटत* स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का सरकण्डा स्थित खेल परिसर में चल रही है प्रतियोगिता का फाइनल मैच आज कुंबली इलेवन पाटन और तारीक़ शारिक़ इलेवन बीच खेला जाएगा...

ज्ञात हो कि यह आयोजन का यह 12वाँ वर्ष है इस वर्ष विजेता टीम को 5 लाख रुपए की इनामी राशि और ट्रॉफ़ी प्रदान की जाएगी साथ ही मैन ऑफ़ द सीरिज़,बेस्ट बॉलर,बेस्ट बैट्समैन मैन,आदि को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जायेंगेl

आज के फ़ाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगेl अध्यक्षता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह एवं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला करेंगेl विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक भावना बोहरा,गुलशन ऋषि,विनय शर्मा,संजय रजक,अनूप चड्ढा,डा.आर.एल.भांजा शामिल होंगे...

Banner