25वीं असगर अली स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए 3 मैच...

# Neeraj Makhija | 16 Mar, 2024

बिलासपुर:- स्थानीय राजा रघुराज स्टेडियम में चल रही 25वीं सिल्वर जुबली असगर अली स्मृति अखिल भारतीय रात्रि कालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 मार्च, शुक्रवार को 3 मैच खेले गए...

पहला मैच क क्वार्टर फाइनल दर्जे का मैच रांची विरुद्ध बिलासपुर के मध्य खेला गया रांची ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना सकी जिसमें सर्वाधिक बैजू 21 व रवि तक 18 रनों का योगदान दिया गेट बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी में आशीष ने तीन विकेट गोपी ने दो विकेट प्राप्त किया 85 रनों को लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैट बिलासपुर में 8 ओवर एक गेंद पर चार विकेट को का लक्ष्य को पा लिया लक्ष्मी ने 27 रघु ने 22 रन गोपी ने 12 रनों का योगदान दिया रांची की ओर से गेंदबाजी में ऋषि ने दो विकेट चिंटू एक एहसान 1 विकेट प्राप्त किया..

शुक्रवार को दूसरा मैच जो खेला गया सेमीफाइनल दर्जे का मैच चैंपियन बिलासपुर विरुद्ध पाली फाइटर रायगढ़ के मध्य खेला गया या मैच एक तरफ रहा चैंपियंस 11 ने पाली फाइटर को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया इससे पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए पाली फाइटर रायगढ़ में 10 ओवर पर 55 रन ही बना सकी जिसमें मनीष ने 12 रन राजेश 10 रनों को योगदान दिया चैंपियन बिलासपुर की ओर से सबसे सफल गेंदबाज के रूप में आदिल 4 विकेट औऱ ए टी राव ने दो विकेट प्राप्त किया प्राप्त किया 55 रनो का अल्प स्कोर का पीछा करते हुए चैंपियन बिलासपुर में मात्र 6.1गेंदों जीत दर्ज की चैंपियन की ओर से ए टी राव 24 औरअक्षय निक्की ने 22 रनों का योगदान दिया छोटू ने भी 10 रन बनाए इस प्रकार इस मैच को चैंपियंस 11 बिलासपुर में 8 विकेट से जीत दर्ज की

आज का तीसरा मैच और प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल कुंमली वर्सेस बिलासपुर कैट के मध्य खेला गया कैट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 औवरो में सभी विकेट को कर 50 रन नहीं बना सकी जिसमें सर्वाधिक लक्ष्मी 19 बना सके कुंमली पाटन की ओर से अमित यादव ने तीन कुणाल ने दो राजा ने एक विकेट प्राप्त किया 51 रनों के पीछा करने उतरे टीम कुंमली पाटन एक विकेट होकर लक्ष्य को पा लिया जिसमें कुंमली पाटन की ओर से धाकड सलामी बल्लेबाज 36 रन जीतू ने 10 रनों का योगदान दिया,..

इस प्रकार इस मैच को जीत कर कुंमली पाटन ने फाइनल में प्रवेश किया जिसका मेगा फाइनल शनिवार 16 मार्च 2024 को चैंपियन बिलासपुर विरूध कुमली पाटन के मध्य खेला जाएगा आज के इस मैच में निर्णायकों की भूमिका पर डॉ मनीष सक्सेना , हाजी जावेद, रेहान खान , स्वयं शर्मा, करण रहे स्कोर की भूमिका में यूट्यूब पर मोईन मिर्जा ने की कॉमेंटेटर की भूमिका में वसीम खान अलीम भाई अजीम अली रहे

मैच में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर शहर के महापौर रामशरण यादव जी एडिशनल एसपी यातायात नीरज चंद्राकर डीएसपी संजय साहू वासुदेव क्लीनिक के संचालक डॉक्टर अखिलेश देवरस गुलशन ऋषि रामदेव कुमावत प्रिंस भाटिया सुधीर खंडेलवाल ललित पुजारा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित रहें..

इस दौरान मंच का संचालन मनु राज एवं भुट्टो राज ने किया,वही रेडियो ऑरेंज की ओर से आरजे आँचल ने भी सभी उपस्थित अतिथियों से वार्तालाप करते हुए दर्शकों सहित खेलने वालों को प्रोत्साहित किया...

Banner