विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख से होगा खेल मैदान का निर्माण..

# Neeraj Makhija | 06 Mar, 2024

डेस्क/- बिलासपुर में वार्षिकोत्सव समारोह के अंतर्गत दिनांक 04 एवं 05 मार्च 2024 को प्रतिवर्ष की भांति वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम "प्रवाह " का आयोजन किया जा रहा हैI वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा विधानसभा क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि डॉ. किरण पाल सिंह चावला, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर BNI, चेयरमेन कैरियर पॉइंट वर्ल्ड स्कूल, डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी, ;संचालक खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बी. एस. चावला की उपस्थिति में दिनांक 04 मार्च को समारोह का उद्घाटन किया गया।।।

उद्घटान समारोह दीप प्रज्वलन एवं स्वागत से आरम्भ किया गया, समारोह के अंतर्गत प्रो. नवीन वर्मा, खेल प्रभारी ने वर्ष पर्यन्त महाविद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं आयोजित हो रहे वार्षिक खेल कूद कार्यक्रम के बारे में संछिप्त विवरण प्रस्तुत कियाI डॉ जी के अग्रवाल, विभागाध्यक्ष यांत्रिकी ने उद्बोधन के तहत विश्विद्यालय के अंतर्गत आयोजित होने वाली खेल गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान कीI प्राचार्य डॉ. बी. एस. चावला ने वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में जानकारी प्रदान कर बताया की संस्था में आयोजित यह खेल महोत्सव छात्र-छात्राओं को एक मंच प्रदान करता हैं जहा वे अपने शारीरिक एवं बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर जीवन में उचाइयों को प्राप्त करते हैं , उनके द्वारा खेल भावना, टीम स्प्रिट, हार जीत पर अपना वक्तव्य प्रदर्शित किये..

डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी के द्वारा जीवन में खेल के महत्व पर प्रकाश डाला गया, डॉ. किरण पाल सिंह चावला ने अपने वक्तव्य के माध्यम से खेल विधाओं नामी व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्रदान कर प्रभावशाली शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रमुख रूप से जोर दिया गया..

उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि महोदय, माननीय सुशांत शुक्ला ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए छात्र राजनीति से वर्तमान राजनीतिक जीवन में बारे में छात्रों के मध्य अपने विचार प्रस्तुत किये, छात्रों की मांग को प्रमुख बिंदु रखते हुए उन्होंने महाविद्यालय परिसर में बास्केटबॉल मैदान एवं मल्टि स्टेशन जिम निर्माण हेतु विधायक निधि से रूपये 10 लाख की तत्काल स्वीकृति प्रदान कीI विधायक महोदय द्वारा महाविद्यालय परिवार को पूर्ण आश्वासन दिलाया गया की उनके लिए महविद्यालय का विकास प्राथमिकता में शामिल हैं एवं महाविद्यालय के उन्नयन हेतु वे सदैव प्रथम पंक्ति में खड़े मिलेंगे..

 उद्घाटन समारोह अंतिम कड़ी में धन्यवाद ज्ञापन डॉ जी. एस. सिंह, विभागध्यक्ष गणित द्वारा प्रस्तुत किया गयाI सम्पूर्ण कार्यक्रम हेतु मंच संचालन में प्रो. इन्द्राणी बोरकर कि महत्वपूर्ण भूमिका रही हैंI कार्यक्रम का आधिकारिक उद्घाटन बैडमिंटन खेल मैदान में माननीय विधायक सुशांत शुक्ला, डॉ. किरण पाल सिंह चावला, डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी एवं प्राचार्य डॉ बी. इस. चावला के मध्य सांकेतिक बैडमिंटन खेल के माध्यम से किया गयाI उद्घाटन कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार की पूर्ण सहभागिता रही हैंI महाविद्यालय में पूर्ण जोश एवं उत्साह के साथ वार्षिक खेल कूद कारयक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं..

कार्यक्रम के तहत विभिन्न खेल गतिविधियां जैसे क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, रस्सा -कस्सी, खो-खो, एथलेटिक्सटेबल टेनिस, चैस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमे विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक अपनी सहभगिताएं प्रदर्शित कर रहे हैंI विजयी एवं प्रतिभागी छात्रों को दिनांक 09 मार्च वार्षिकोत्सव समारोह के दिन पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये जायेंगेI

Banner