न्यायधानी में चलाया निजात अब राजधानी में शुरुवात,कप्तान के निर्देश पर बीती रात्रि जारी रहा अभियान..

# Neeraj Makhija | 12 Feb, 2024

रायपुर/- राजधानी रायपुर की पुलिस इन दिनों एक्शन के मूड में नजर आ रही हैं,बीती रात्रि vip रोड स्थित विभिन्न बार रेस्टोरेंट व क्लब में अभियान के तहत अचानक चेकिंग व कार्यवाही की गई,वही बार लाइसेंस के नियमों का पालन करने के लिए बार संचालकों को निर्देश भी दिया गया.

बता दे आपको रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार वीआईपी रोड छेत्र में स्थित विभिन्न बार,रेस्टोरेंट,क्लब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर के नेतृत्व में चेकिंग कार्रवाई की गई चेकिंग कार्रवाई के तहत ज़ुक,ऑन द रॉक,ग्रैंड इंपीरिया,दिया कैफ़े,मोका,मिथ्या आदि बार,रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया गया...

जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पटले द्वारा बार मैनेजर को बार को नियमानुसार चलाने, नियमों का पालन करने, समय पर बंद करने, किसी प्रकार का सूखा नशा (ड्रग्स, MDMA, गोगो अन्य ) का सेवन बार मे ना हो, बार छेत्र के बाहर किसी प्रकार का शराब सेवन बार द्वारा ना कराया जाएँ,इसके अलावा बार में बैठे लोगों को भी कानून का पालन, व्यवहार, लडाई झगड़ा न करने, समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने जैसे बात लोगो को बताया गया..

उपरोक्त कार्रवाई में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले,नगर पुलिस अधीक्षक मयंक गुर्जर,नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मनोज कुमार ध्रुव ,नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन विमल पाठक प्रशिक्षु आईपीएस विनय सिंह थाना प्रभारी सिविल लाइन,थाना प्रभारी तेलीबांधा फैजुल होदा शाह थाना प्रभारी गुढ़ियारी पारेश पाण्डेय, थाना प्रभारी पंडरी(मोवा) मनोज नायक एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहे...

Banner