छात्रा को हॉस्टल से निकाल कर सिरफिरे ने पीटा..

# Neeraj Makhija | 02 Feb, 2024

बिलासपुर/- शहर में पढ़ने वाली छात्रा का पीछा करने वाले व हॉस्टल से निकाल कर पिटाई करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है

 तारबाहर थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीया छात्रा रायगढ़ की रहने वाली है,वह बिलासपुर में हॉस्टल में रहकर कॉलेज में पढ़ती है,उसकी दोस्ती परिचित के माध्यम से अब्दुल साहिल से हो गई, छात्रा का अब्दुल साहिल से अच्छा परिचय हो गया,धीरे-धीरे अब्दुल साहिल की असलियत छात्रा के सामने आने लगी...

छात्रा ने शिकायत में बताया है कि अब्दुल साहिल अक्सर गाली गलौज करते रहता था,इसलिए वह अब्दुल साहिल से दूर होना चाहती थी पर अब्दुल साहिल उसे जबरदस्ती बात करने पर उतारू था,वह छात्रा के मना करने के बाद भी बार-बार उसे फोन करता था और मैसेज करता था,वह अक्सर मुलाकात करने के लिए दबाव बनाता था पर छात्रा मना कर देती थी

 1 फरवरी 2024 को शाम करीबन 7:00 बजे जब छात्रा अपने छात्रावास में थी तब उसे अज्ञात नंबर से बार-बार फोन आ रहा था,छात्रा ने फोन नहीं उठाया, इस समय अब्दुल साहिल छात्रा के छात्रावास में आ गया और छात्रा के कमरे के दरवाजा खटखटाया,7:00 बजे दरवाजा खोलकर कमरे से बाहर निकली तो उसने देखा कि अब्दुल साहिल गैलरी में खड़ा था, छात्रा को देखते ही अब्दुल ने छात्रा के हाथ से मोबाइल को लूट लिया और अपने साथ जाने के लिए बोलने लगा, छात्रा के मना करने पर साहिल ने बेज्जती करने के लिए ऐसी गंदी गंदी गाली देते हुए। उसके हाथ को पड़कर खींचते बाहर लाया और छात्रा के गाल पर तमाचे मारे।

छात्रा को पीटने के बाद उसके सैमसंग कंपनी का मोबाइल लेकर चला गया,मारपीट से छात्रा के बाये गाल और बाएं हाथ की उंगली में चोट आई है,छात्रा ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों की सलाह से थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई....

इस दौरान आरोपी ने छात्रा का मोबाइल वापस कर दिया। मामले में पुलिस अपराध कायम कर जांच को आगे बढ़ा रही है।।।

Banner