नए जनसंपर्क कमिश्नर के रूप में IPS श्रीवास्तव ने लिया चार्ज...

# Neeraj Makhija | 04 Jan, 2024

डेस्क/- गुरुवार को आईपीएस मयंक श्रीवास्तव ने नए जनसंपर्क कमिश्नर का चार्ज संभाल लिया। राज्य में बीजेपी की साय सरकार आने के बाद सालों तक लूप लाइन में रहे मयंक श्रीवास्तव ने शानदार वापसी की है। इससे पूर्व मयंक श्रीवास्तव अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं, एसडीआरएफ के निदेशक रहें हैं...

यूपी के मूल निवासी आईपीएस मयंक श्रीवास्तव ने बतौर एसपी कई अहम जिलों की कमान संभाली है। बस्तर, दुर्ग, बिलासपुर के साथ-साथ कोरबा जैसे बड़े जिलों में भी रह चुके हैं। 2018 में कोरबा एसपी रहे मयंक श्रीवास्तव को रायपुर बुला लिया गया था। ये बात अलग है कि पिछले 5 सालों में मयंक श्रीवास्तव मेन स्ट्रीम की पुलिसिंग से दूर रहे।

Banner