साय मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा..

# Neeraj Makhija | 29 Dec, 2023

बिलासपुर/- साय सरकार में मुख्यमंत्री और मंत्रियों को आज विभागों का बंटवारा किया गया. इसमें डिप्टी सीएम अरुण साव को लोकनिर्माण, नगरीय प्रशासन और पीएचई, विजय शर्मा को गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी दी गई है..

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के चयन में न केवल तमाम समाजों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया है, बल्कि इसमें भौगोलिक समानता को भी महत्व दिया है. यही बात अब आगे जाते हुए अब मंत्रियों को विभागों के बंटवारे में नजर आ रही है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर, (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो

उप मुख्यमंत्री अरुण साव

लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि एवं विधायी कार्य

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

बृजमोहन अग्रवाल

स्कूल एवं उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति

रामविचार नेताम

आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास

केदार कश्यप दयालदास बघेल

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति

ओपी चौधरी

वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण

लखनलाल देवांगन

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम

लक्ष्मी राजवाड़े

महिला एवं बाल विकास विभाग

श्याम बिहारी जायसवाल

स्वास्थ्य विभाग

टंकराम वर्मा खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन...

Banner