सप्ताह भर बाद अंततः सस्पेंस हुआ खत्म,विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के अगले सीएम..

# Neeraj Makhija | 10 Dec, 2023

छत्तीसगढ़–छत्तीसगढ़ को छठा मुख्यमंत्री मिल गया है. विधायक दल की बैठक में सहमति के बाद को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे

BJP के पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानंद सोनोवाल और BJP महासचिव दुष्यंत कुमार ने रविवार सुबह रायुपर में विधायक दल के साथ बैठक की थी. विष्णु देव साय बने छत्तीसगढ़ के CMविष्णु देव साय को छत्तीसढ़ का मुख्यमंत्री बनाया गया है. साय बड़ा आदिवासी चेहरा हैं. 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. विष्णुदेव साय सांसद और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं.

ये नाम थे सबसे आगे

छत्तीसगढ़ में CM की रेस में कई बड़े नाम थे. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, OBC समुदाय से अरुण साव, आदिवासी चेहरा विष्णुदेव साय, रेणुका सिंह और ओपी चौधरी का नाम को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, जो अब खत्म हो गया है.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में BJP ने अप्रत्याशित जीत हासिल की है. राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 54 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस के खाते में सिर्फ 35 सीट ही आई. एक सीट पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने भी जीत हासिल की है.

अब तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल-

अजित जोगी (2000 से 2003 तक)- डॉ रमन सिंह (2003 से 2008 तक)- डॉ रमन सिंह (2008 से 2013 तक) – डॉ रमन सिंह (2013 से 2018 तक)- भूपेश बघेल (2018 से 2023 तक)

Banner